Breaking News
recent

शिक्षकों के 68 लाख राशि गबन के मामले में तत्कालीन बीईईओ गिरफ्तार

चितलवाना. पंचायत समिति के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में निजी कम्पयूटर ऑपरेटर की ओर से शिक्षकों के जीपीएफ व एसआई की कटौतियों में गबन के मामले में पुलिस ने रविवार को तत्कालीन बीईईओ व वर्तमान राउमावि पुर के प्रधानाचार्य फूलाराम खोटे को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी तेजूसिंह ने बताया कि गबन के मामले में तत्कालीन बीईईओ व वर्तमान राउमावि पुर के प्रधानाचार्य फूलाराम खोटे को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में खास बात यह भी रही कि पंचायत समिति के बीईईओ कार्यालय में वर्ष 2012 में निजी कंप्यूटर ऑपरेटर को तत्कालीन बीईईओ खोटे ने नियमों को तांक पर रखकर नियुक्ति दी थी।
गबन तो जांच में आ चुका सामने
पंचायत समिति के बीईईओ कार्यालय में निजी कंप्यूटर ऑपरेटर की ओर से शिक्षकों के वेतन से विभाग की जांच के अनुसार 6 8 लाख का गबन किया गया। इस मामले में विभागीय जांच में 68 लाख का गबन सामने आया है, लेकिन शिक्षकों का कहना है कि जांच में पूरे डाटा उपलब्ध नहीं हो पाए हैं और यह गबन 1 करोड़ रुपए से अधिक का है, जिसकी जांच होनी चाहिए और वसूली होनी चाहिए।
सिलसिलेवार प्रकाशित किए समाचार
पंचायत समिति के बीईईओ कार्यालय में निजी कंप्यूूटर ऑपरेटर की ओर से गबन के मामले में पूर्व में पत्रिका में सिलसिलेवार खबर प्रकाशित होने के बाद में विभाग हरकत में आया व शिक्षकों की ओर से पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया और शिक्षकों ने मामले के खुलासे के लिए धरना भी दिया। पत्रिका ने इस मामले में 13 जनवरी 2016 को 'कंप्यूटर ऑपरेटर ने हड़पे शिक्षकों के 50 लाखÓ, 15 जनवरी 2016 को 'शिक्षकों ने शुरु कर दिया धरनाÓ, 16 जनवरी 2016 को 'शिक्षकों के 50 लाख हड़पने वाला है 10वीं में दो बार फैलÓ 17 जनवरी 2016 को 'बीईईओ के कार्मिकों को निलम्बित करोÓ 29 जनवरी 2016 को 'शिक्षकों ने कहा- गबन मामले में जांच करोÓ 9 फरवरी 2016 को 'जांच बदली फिर भी आंच नहींÓ 14 फरवरी 2016 को 'गबन के मामले में तीन बीईईओ कटघरे मेंÓ 21 फरवरी 2016 को 'गबन के मामले में दो बीईईओ निलम्बितÓ 23 फरवरी 2016 को 'गबन प्रकरण: अंधकार में शिक्षकों की भविष्य निधिÓ 24 फरवरी 2016 को 'प्रबोधकों के खाते में राशि का हस्तान्तरणÓ 27 फरवरी 2016 को Óअधिक राशि के बिल बनाकर किया गबनÓ के मामले में पत्रिका की ओर से सिलेसिलेवार खबर प्रकाशित करने के बाद में पुलिस व विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए जांच की गई।
लिपिक व ऑपरेटर हो चुके गिरफ्तार
गबन का प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस की ओर से निजी कंप्यूटर ऑपरेटर मनोहरलाल विश्नोई व लिपिक गणपतलाल जीनगर को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी हैं।
तत्कालीन बीईईओ को गिरफ्तार किया...
बीईईओ कार्यालय में शिक्षकों के वेतन की कटौतियों में गबन के मामले में तत्कालीन बीईईओ फूलाराम खोटे जो वर्तमान प्रधानाध्यापक पुर को गिरफ्तार कर लिया हैं। जिसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
- तेजूसिंह, थाना प्रभारी, चितलवाना
राशि नहीं मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
शिक्षकों के वेतन की कटोतियों के गबन प्रकरण में लिप्त सभी दोषियों की गिरफ्तारी और शिक्षकों की राशि जमा होने तक शिक्षकों का आंदोलन जारी रहेगा।
बाबूलाल गोदारा, अध्यक्ष, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा, चितलवाना



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.