रायसिंहनगर.
समेजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को तीन जनों को 74 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जिलेभर में चल रही नाकेबंदी के दौरान रायसिंहनगर की तरफ से आ रही कार को रुकवाया गया तो कार चालक ने कार को भगाने का प्रयास किया। इस पर कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में से करीब तीन लाख रुपए तक का 74 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। इस पर तीनों कार सवारों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने श्रीकरणपुर निवासी राजेन्द्रसिंह पुत्र हरकरणसिंह, जसवीरसिंह पुत्र तरसेमसिंह व मोहनराम पुत्र भोलाराम को गिरफ्तार कर कार व पोस्त को जब्त कर लिया।
सोलर पैनल मुफ्त देने का दावा छलावा साबित हुआ
बाइक पर स्मैक ले जाते एक गिरफ्तार, 30 ग्राम स्मैक बरामद
श्रीगंगानगर.
कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात को सुखाडिय़ा सर्किल पर बाइक पर स्मैक ले जाते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित की सूचना पर पुलिस थाना कोतवाली के कार्यकारी थानाधिकारी महावीर स्वामी ने अपने स्टाफ को साथ लेकर सुखाडिय़ा सर्किल के पास एक बाइक सवार को काबू किया। तलाशी में इस व्यक्ति से 30 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम काला सिंह निवासी सुरेशिया (हनुमानगढ़) बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जांच सदर थाना प्रभारी कुलदीप वालिया को सौंपी गई। शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
यहां भी पढ़े
Video: शहरों में दूध, सब्जी, अनाज बंद का आंदोलन शुरू - https://goo.gl/sWNkKB
भाजपा व कांग्रेस किसान विरोधी - https://goo.gl/hUzcpG
Video: शहर में आने वाले रास्तों पर रोकी दूध और सब्जी - https://goo.gl/6FqeVW
सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आंदोलन होगा तेज - https://goo.gl/ExqRRi
अधिशासी अधिकारी के आश्वासन पर हड़ताल समाप्त - https://goo.gl/raUK1M





No comments:
Post a Comment