मानपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक अनियंत्रित ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। महिला ससुराल से पीहर जा रही थी। महिला का शव कई हिस्सों में बंट गया।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जयपुर से महुवा की तरफ जा रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने खेड़ला के समीप एक महिला को टक्कर मार दी। महिला की मौके पर मौत हो गई। उसका शव कई हिस्सों में बंट गया। पुलिस ने शव को कपड़े में रखकर 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय चिकित्सालय सिकराय पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि गांवड़ी निवासी महिला गोमतीदेवी गुर्जर (52) साल अपने पीहर खेड़ला जा रही थी। राजमार्ग पर अनियंत्रित ट्रेलर की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
आग से नुकसान
पापड़दा. ग्राम पंचायत धरणवास की पाण्डे की ढाणी में छप्परपोश घरों में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि केदार शर्मा के छप्परपोश घर में आग लगने से ४० मण तूडा, दो गाय एवं एक भैंस सहित अन्य घरेलू समान जल गया। सरपंच रामकरण बैरवा, पटवारी हितेश शर्मा आदि ने पहुंचकर पीडि़त परिवार को ढांढस बंधाया। समय पर बिजली सप्लाई बंद नहीं करने पर रोष भी जताया।
ट्रक चालक से मारपीट कर ११ हजार लूटे
दुब्बी. राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक चालक से सोमवार रात मारपीट कर ११ हजार २०० रुपए लूटने की वारदात हुई। पुलिस के अनुसार गुजरात से उत्तर प्रदेश जा रहे ट्रक चालक साईं बाबा होटल पर रुक गए। उसके बाद चालक सलीम पुत्र रियाज खान निवासी मैनपुरी उत्तरप्रदेश शौचालय के लिए जा रहा था।
तभी होटल पर नहा रहे लोकेश पुत्र रामस्वरूप मीना बांडा की ढाणी कालाखो व एक उसका साथी उसके पीछे गए आर मारपीट करने लगे। चिल्लाने पर खलासी राशिद पुत्र रियाज भगा तो चालक की जेब में रखे पैसे निकालकर भाग गए। चालक व खलासी ने होटल संचालक को बताया। सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आरोपित कपड़े व चप्पल छोड़कर भाग गए।
पत्थरोंं से भरी टै्रक्टर-ट्रॉली पकड़ी
पापड़दा. वनविभाग की टीम ने मंगलवार को डागोलाई बन्धे के समीप अवैध रू से पत्थरों के परिवहन करने पर एक टै्रक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। खवारावजी नाका चौकी प्रभारी गिरधारीलाल मीना ने बताया कि ट्रॉली को जब्त कर उपवन संरक्षक कार्यालय दौसा में खड़ी कराई।





No comments:
Post a Comment