Breaking News
recent

युवाओं का सरकारी सेवाओं में मोह तो नजर आता है, लेकिन राजनीति का चस्का लगने के बाद लालसा हो जाती है बेहद कम

करौली.
देश के युवाओं का सरकारी सेवाओं में मोह तो अक्सर नजर आता है। इनकी बानगी पदों की तुलना में कई गुना आवेदनों में साफ नजर आती है, लेकिन राजनीति का चस्का लगने के बाद सरकारी सेवा में आने की लालसा की नजीर बेहद कम हैं। ऐसा मामला नगरपरिषद में हो रही सफाईकर्मियों की भर्ती में देखने को मिली है। यहां एक मनोनीत पार्षद ने सफाईकर्मी पद के लिए आवेदन किया है।

 

राज्य सरकार ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर प्रदेश के निकायों में सफाईकर्मियों के करीब २१ हजार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें से करौली के लिए २७ पद आवंटित किए हैं। इन पदों पर अंतिम तिथि १५ मई तक कुल ६७० आवेदन जमा हुए हैं। सामान्य वर्ग में शहर के मनोनीत पार्षद अनूप शर्मा ने आवेदन किया है। अनूप वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर नगरपरिषद में सफाईकर्मियों की होने वाली भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने व अन्य समाजों के सफाईकर्मियों के अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच कराने की मांग की है।आवेदनों में तय योग्यता से अधिक के फार्म नगरपरिषद प्रशासन को मिले हैं।

 

अन्य डिग्रीधारी भी लाइन में
सरकारी नौकरी पाने की चाह में कई डिग्रीधारी भी लाइन में हैं। नगरपरिषद प्रशासन के अनुसार सफाईकर्मी की नौकरी पाने की होड़ में एमए, आईटीआई डिप्लोमा एवं बीएससी कर चुके युवा भी शामिल हैं। आवेदनों में तय योग्यता से अधिक के फार्म नगरपरिषद प्रशासन को मिले हैं।

 

सफाईकर्मियों की होने वाली भर्ती के लिए कुल ६७० आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें एक आवेदन मनोनीत पार्षद ने किया है। फिलहाल फार्मों की जांच का काम चल रहा है।
— विजय प्रताप सिंह, आयुक्त नगरपरिषद करौली

 

आवेदनों की स्थिति
कुल पद २७
फार्म भरे ६७०
सामान्य २५
ओबीसी १४८
एससी ४३१
एसटी ६६



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.