झंूथाहेड़ा कलां (बांदीकुई). जलदाय विभाग की ओर से ग्राम झूंथाहेड़ा में आरओ प्लांट के लिए बोरिंग का निर्माण किया गया, लेकिन पानी पर्याप्त नहीं हो सका। इसको लेकर ग्रामीणों ने दूसरे स्थान पर नलकूप लगाने की मांग को लेकर नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन जताया। ग्रामीणों ने बताया कि बोरिंग का भी निर्माण किया गया, लेकिन कुछ ही देर आने के बाद पानी की आवक बंद हो जाती है। इस दौरान मुकेश झूंथाहेड़ा, दयाराम योगी, बत्तीलाल, सूणीराम, बाबूलाल एवं रवि कुमार ने भी विरोध जताया। (नि.सं.)
लवाण ञ्च पत्रिका. कस्बे में एकल प्वाइंट को निर्धारित स्थान पर लगाने की मांग को लेकर महिलाओं व पुरुषों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर तहसील कार्यालय में नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसीलदार शरद तिवारी को जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पेयजल समस्या निस्तारण की मांग की। इस दौरान कल्पना, तुलसी, अनिता, मनीषा, संगीता, श्रवणसिंह राजपूत, विनोदसिंह और सुरेश सोनी ने बताया कि एक साल पहले विधायक कोटे से गौर का कुआं गणेश मन्दिर पर एकल प्वाइंट स्वीकृत हुआ था। संवेदक व जलदाय विभाग के अधिकारियों ने मौका भी देख लिया था।
टैंकर चालकों से हाथापाई की कोशिश
सैंथलञ्च पत्रिका. कस्बे में जलदाय विभाग की ओर से चल रहे पानी के टैंकर चालकों के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई की कोशिश कर डाली। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को तेजाजी मालियों की ढाणी के समीप पानी भरने को लेकर टैंकर चालक व ग्रामीणो में झगड़ा हो गया। टैंकर चालक रामवतार गुर्जर ने बताया कि पीएचईडी की ओर से रोड पर रहने वाले लोगों के लिए पानी के टैंकर लगे हुए है, वहीं ढाणी के अंदर टैंकर नहीं लग रहा है। ये लोग मकान के आगे से टैंकर नहीं ले जाने देते हैं। ढाणी में पचास परिवार रहते हैं, लेकिन ग्राम पंचायत व पीएचईडी की ओर से टैंकरों से जलापूर्ति नहीं की जाती है।





No comments:
Post a Comment