Breaking News
recent

बाबा रामदेव योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में व्यस्त, उधर उनकी पतंजलि कंपनी के साथ हो गया बड़ा धोखा

जयपुर
प्रदेश में नहीं थम रहा ऑनलाइन ठगी का सिलसिला,सावधान रहने की चेतावनी के बाद भी ठग अपने कारनामे से बाज नहीं आ रहे है। जहां आज पूरे देश में योगा डे मना रहा है ,वहीं योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का वितरक बनाने के नाम पर युवक के साथ ठगी होने की खबर सामने आई है। बता दें कि योग गुरु बाबा रामदेव योग का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में व्यस्त और उधर उनके कंपनी के कार्यकर्ताओं ने वितरक बनाने के नाम ठगी का सिलसिला जारी रखा है।

READ: राजस्थान में यहां अब मशीन से सब्जियों की बुआई ही नहीं कटाई भी होगी, देश में होगी ऐसी अनोखी पहली फैक्ट्री

राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में एक ठगी का मामला सामने आया है, जहां पंतजलि का वितरक बनाने के नाम पर युवक से साढ़े चार लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। ठगी को लेकर पीडि़त ने शिवदासपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ: योग दिवस पर मरुधरा ने रचा इतिहास, रामदेव-राजे की मौजूदगी में लाखों लोगों ने एक साथ की योग क्रियाएं, बना World Record

पुलिस के अनुसार बीलवा निवासी कृष्णकुमार ने मामला दर्ज करवाया कि पंतजलि का वितरक बनाने के नाम पर आकेश, उमंग व अन्य ने उससे कई बार में साढ़े चार लाख रुपए ले लिया। रुपए लेने के बाद भी आरोपित ने उसे पंतजलि का वितरक नहीं बनाया। आरोपित कुछ दिन तक बहाना बनाते रहे और फिर उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया। फिर युवक को फ़ोन नहीं उठाने के बाद ठगी का अहसास हुआ। इस मामले में पुलिस पीडि़त से जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

READ: राजधानी के क्रिस्टल मॉल में देर रात लगी आग, आग लगने से मची अफरा तफरी, दमकल ने पाया आग पर काबू



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.