Breaking News
recent

पर्यावरण संरक्षण ही मानव का परम कतव्र्य


बूंदी. जिला माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से जैतसागर रोड स्थित माहेश्वरी भवन में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मंगलवार को सघन पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। जिसमें पौधारोपण कर सार संभाल की शपथ ली।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर महेशचन्द्र शर्मा थे। अध्यक्षता उपवन संरक्षक कविता सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि जिला माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष घनश्याम नकलक, पंचायत अध्यक्ष जगदीश जैथलिया, सचिव विजेंद्र माहेश्वरी व पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी मंडल सदस्य संजय लाठी रहे। जिला कलक्टर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही मानव का परम कत्र्तव्य होना चाहिए। जीवन में वायु का बहुत महत्व है। इस दौरान जिला माहेश्वरी सभा के सचिव चंद्रभानु लाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष रेवती रमण बिरला, पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश बहेडिय़ा, महावीर तोतला, कोषाध्यक्ष द्वारका जाजू, प्रचारमंत्री नारायण मंडोवरा, जगदीश लड्ढा, जिला उपाध्यक्ष गर्वित समदानी, कोषाध्यक्ष नवीन बागला, महिला संगठन जिलाध्यक्ष किरण लखोटिया, सचिव मधु हल्दिया आदि मौजूद रहे। संचालन युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष मनीष मंत्री ने किया। धन्यवाद युवा संगठन जिलाध्यक्ष नरेश लाठी व महामंत्री निशांत नुवाल ने किया।
पर्यावरण को बचाने के लिए लगाए पौधे, बांधे परिण्डे
नैनवां. बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। शिविर संचालक शराफत अली ने बताया कि भाषण प्रतियोगिता में शुभम गोचर प्रथम, रजिया द्वितीय रही।पोस्टर प्रतियोगिता में भूमिका शर्मा प्रथम व पलक जैन द्वितीय रही। इसी प्रकार मेहंदी में मीमांसा गोयल प्रथम व शिल्पा साहू द्वितीय रही। प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षाविद् राधेश्याम सैनी थे।अध्यक्षता शिक्षाविद् भवानीसिंह सोलंकी ने की।
कापरेन. विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वामी विवेकानंद पार्क परिसर में पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। बरसात में अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने के प्रति सजग किया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा, उपाध्यक्ष रमेशचंद गोस्वामी ने आम नागरिकों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने, जल संरक्षण करने और भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने का आह्वान किया।
बड़ानयागांव. चतरगंज नर्सरी में कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।पेड़ों पर बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे।इस मौके पर हुई संगोष्ठी में क्षेत्रीय वन अधिकारी विष्णु कुमार गुप्ता ने कहा की पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिकपेड़ लगाएं। पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह बंद कर दें। इस अवसर पर वनपाल हितपाल सिंह, सहायक वनपाल शेर सिंह, वनरक्षक राजेश कुमार शर्मा, रीना रावल, कविता कुमारी गुर्जर, पिंकी कुमारी वर्मा, वन कर्मचारी भंवर लाल गुर्जर मौजूद थे।
केशववरायपाटन. न्यायालय परिसर में मंगलवार को अभिभाषक परिषद उपाध्यक्ष धर्मराज गुर्जर के नेतृत्व में पर्यावरण दिवस मनाया। पौधारोपण के बाद लगाए गए पौधे के रखरखाव व नियमित पानी पिलाने की जिम्मेदारी ली गई। इस अवसर पर परिषद के सचिव विरेन्द्र केवट, अवधबिहारी गुप्ता, महावीर शर्मा, जमनालाल मेघवाल, जफर शरीफ, ताहीर हुसैन, मुकेश सुमन उपस्थित थे।
नोताड़ा. ग्राम पंचायत नोताड़ा के मालिकपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर कांग्रेस के केशवरायपाटन पर्यावरण प्रकोष्ठ के ब्लाक अध्यक्ष गिरिराज मीणा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। पक्षियों के लिए परिण्डे बांधे गए। इस दौरान कांग्रेस कच्ची बस्ती सचिव दीपक सैनी, कांग्रेस कार्यकर्ता सोनु सैनी, सोनम मीणा, सिद्धार्थ मीणा, शिवा सैनी, दीपक सुमन आदि उपस्थित थे।
पेच की बावड़ी. कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर पर मंगलवार को पर्यावरण प्रेमियों ने परिण्डे बांधकर उनमें पानी भरने का संकल्प लिया । इस मोके पर टोंकडा सरपंच मानसिंह मीणा, मन्दिर विकास समिति अध्यक्ष दयाराम गुर्जर, शिक्षक महावीर धोब,गोपाल शर्मा आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.