पोकरण. क्षेत्र में गत तीन दिनों से चल रहे आंधी के दौर के कारण जगह-जगह सडक़ों पर रेत जमा हो गई है। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। गौरतलब है कि गत तीन दिनों से क्षेत्र में आंधी का दौर चल रहा है। जिसके चलते कई मार्गों पर रेत के ढेर जमा हो गए है। क्षेत्र के फलसूण्ड-राजमथाई सहित कई कच्चे व पक्के मार्गों पर रेत जमा हो जाने से राहगीरों व वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। विशेष रूप से छोटे वाहन इन रेत के ढेर में फंस जाते है। जिन्हें निकालने को लेकर मशक्कत करनी पड़ रही है।(का.सं.)
नाचना. क्षेत्र में गत तीन दिनों से चल रही आंधी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी प्रकार आंधी के कारण कई मार्गों पर रेत जमा हो जाने से आमजन को परेशानी हो रही है। गांव से भारेवाला के बीच 11 एसकेडी, खारिया-भारेवाला के बीच कई स्थानों पर रेत जमा हो गई है। इसी पकार भारेवाला 0 आरडी से बाहला सडक़ मार्ग, भैरसी फांटा से बाहला, सत्याया फांटा से आसकंद्रा, नाचना से सत्तारू फांटा, नाचना से अवाय, मंगलपुरा के पास रेत जमा पड़ी है। जिससे राहगीरों व वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। (नि.सं.)
जलापूर्ति बंद होने से हो रही है परेशानी
पोकरण. ग्राम पंचायत ऊजला के बड़ली मांडा स्थित मेघवालों की ढाणी में जलापूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से रूबरू होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी में 30-35 परिवार निवास करते है । यहां तक लगाई गई पाइपलाइन पर अवैध कनेक्शन होने के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा है । जिससे ग्रामीणों को ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है तथा परेशानी हो रही है। जलापूर्ति बंद होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से रूबरू होना पड़ रहा है ।





No comments:
Post a Comment