Breaking News
recent

कलेक्टोरेट में ऑटो चालक ने किया आत्मदाह का प्रयास, बाद में खूब फुट-फुट कर रोया

- तीन माह से नहीं हो रहा था शिकायत का निवारण
बुरहानपुर. कलेक्टर में जनसुनवाई के समय उस समय हड़कंप मच गया जब एक ऑटो चालक ने केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जैसे ही माचिस की काड़ी जलाकर कपड़े पर लगाने वाला था मौके पर खड़ी भृत्य महिला ने जलती काड़ी बुझाई। एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर उसके पास पहुंचे और एक कमरे में ले जाकर उसे समझाइश देने लगे, जहां वह खूब फुट-फुटकर रोया।
दरअसल मोहम्मद जफर तीन माह से अस्पताल में सवारी बैठाने को लेकर हो रहे विवाद से ग्रसित था। उसकी पीड़ा इसलिए और ज्यादा बढ़ गई क्योंकि सोमवार के दिन सवारी बैठाने को लेकर विनय नाम के चालक से विवाद होने के बाद लालबाग पुलिस ने उस पर १५१ का केस दर्ज कर लिया। जफर ने कहा कि दिनभर मैं परेशान रहा मेरा पूरा धंधा चौपट हो गया। इसी बात से नाराज होकर वह मंगलवार को दोपहर १२ बजे कलेक्टोरेट में जनसुनवाई में आया था।
दस रुपए का खरीदा था केरोसिन
जफर से पूछने पर बताया कि उसने दस रुपए का केरोसिन खरीदा था। यह केरोसिन उसने दोनों पैरों पर डालकर जनसुनवाई में पहुंचा था। उसके शरीर से केरोसिन की बहुत बदबू आ रही थी। हॉल के बाहर मेन गेट पर आकर खड़ा हुआ और चिल्लाते हुए माचीस की काड़ी जलाकर कपड़े पर फेंकने लगा, जिसे भृत्य महिला भारती जगताप ने काड़ी बुझा दी। इसके बाद एसडीएम सोहन कनास उसके पास पहुंचे और एक तरफ ले जाकर उसे समझाइश दी।
मैं एलान करता हूं अस्पताल के पास ही सवारी बैठाउंगा
मोहम्मद जफर ने कहा कि तीन माह से मैं शिकायत कर रहा हूं कि मुझे अस्पताल के पास से ऐपे वाले सवारी बैठाने से रोकते हैं। फिर भी किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए मैंने यह कदम उठाया। मैं एलान करता हूं कि अस्पताल के पास ही सवारी बैठाउंगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.