Breaking News
recent

सोशल मीडिया पर छाया सांसद का बांसूरी डांस का मुद्दा

बुरहानपुर. दो दिन पहले मोदी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भावसा में हुए कार्यक्रम में सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने आदिवासियों के साथ बांसूरी नृत्य किया। यह मुद्दा सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है। कांग्रेस इसे पूरी तरह भूनाने में लगी हुई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्विटर और फेसबुक पर सांसद के बांसूरी बजाकर डांस करते हुए वीडियो अपलोड किया है। साथ में यह भी लिखा है कि बुरहानपुर जिले में आए आंधी तूफान की वजह से किसानों की फसले बर्बाद होने से मातम छाया हुआ है और खंडवा जिले में किसान ने कर्ज की वजह से आत्महत्या कर ली है मगर क्षेत्रीय सांसद मोदी सरकार के ४ साल पूर्ण होने के कार्यक्रम में बांसूरी बजाकर डांस करते हुए जश्न मनाने में व्यस्त है। इधर रविवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने भी प्रेसवार्ता लेकर कहा कि किसान आत्महत्या कर रहा है और हमारे सांसद बांसूरी बजाकर नाचने में मस्त है और मंत्री कहती है किसानों का कर्जा माफ करना बेमानी है। इस बात पर सांसद ने कहा कांग्रेस का आरोप पूरी तरह गलत है। ऐसा थोड़ी है जहां आनंद की घड़ी है वहां आनंद में भी शामिल रहेंगे। जहां दुख की घड़ी है वहां भी हम रहेंगे। कांग्रेस को बोलने का हक नहीं है। कांग्रेस ने प्रदेश को उजाड़ कर रखा था। इनके समय तो ज्यादा केली जलती थी, क्योंकि बिजली नहीं रहती थी। यदि कोई किसान डिफाल्टर हो गया तो उसके नाम से लाउड स्पीकर लगाकर डोंडी पिटाई जाती थी। उसकी जमीन नीलाम की जाएगी। यही कांग्रेस गरीबों के घर के टीन उखड़कर ले जाते थे बैल जोड़ी ले जाते थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को यहां की पूरी स्थिति बताई है। उन्होंने आश्वास्त किया है कि वे पूरी तरह किसान के साथ है।

इधर ....
केला फसल नष्ट होने के बाद कर्ज से परेशान किसान ने पी गया कीटनाश
बुरहानुर दो दिन पहले आई प्राकृतिक आपदा से परेशान आखिरकार एक किसान ने आत्महत्या का कदम उठा लिया। बसाड़ में ३२ वर्षीय मुकेश गजानंद पाटिल ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत में सुधार है।
जिला मुख्यालय से ५ किमी दूर बसाड़ गांव में किसान मुकेश गजानंद पाटिल शनवार रात ११ बजे घर पर आया और कीटनाशक दवा पी ली। इस समय पत्नी मोनिका घर के बाहर बैठी थी, जब वह कुछ देर में घर में आई तो पति की बिगड़ी हालत देख घबरा गई। परिजनों को बुलाकर तुरंत मुकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मुकेश ने कीटनाशक दवा पीने की बात कही। रविवार शाम तक इलाज में उसकी हलात में काफी सुधार है। मुकेश ने बताया कि पांच साल पहले एचडीएफसी बैंक से ६ लाख का लोन लिया था, जिसका ब्याज मिलाकर १२ लाख हो गया। एक साल पहले केला ग्रुप से ६ लाख लिया था। पिछले साल भी आंधी से केला फसल नष्ट हुई थी। इस साल तो १२ हजार पेड़ पूरे केले के गिर गए। बैंक वाले रोज सुबह ७ बजे घर आकर परेशान कर रहे थे, इसलिए टेंशन में आकर कीटनाशक दवा पी ली। मुकेश ने बताया कि उसकी दस एकड़ जमीन है जहां बड़ा भाई पवन और वह मिलकर खेती करते हैं। मुकेश की पत्नी बोली बैंक वाले परेशान न करें बस यह निवेदन है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.