पाली. स्वास्थ्य के प्रति शहरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से राजस्थान पत्रिका व नगर परिषद के तत्वावधान में शहर के विभिन्न उद्यानों में योग शिविर लगाए जा रहे है। इसके तहत शनिवार को घरवाला जाव स्थित आजाद उद्यान में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक विजयराज सोनी व अम्बालाल सोलंकी ने क्षेत्रवासियों को योगाभ्यास करवाया। शहरवासियों को आसन के फायदे बताए। डॉ. शिवकुमार शर्मा ने आहार-विहार के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नगर परिषद सभापति महेन्द्र बोहरा, शिविर संयोजक तिलोक चौधरी, पार्षद मनीष जैन, प्रताप लसोड़, कानाराम पटेल, मांगीलाल पटेल, प्रमिला शर्मा, धवल जैन, जीनू जैन सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
यहां-यहां होंगे योग शिविर
18 जून - आदर्श नगर आई माता उद्यान।
19 जून - जय नगर मारूति नंदन उद्यान।
20 जून - नया गांव महादेव मंदिर उद्यान।
पीहर आकर शुरू किया योगाभ्यास
छुट्टियों में पीहर आई हूं। एक दिन पार्क में घूमने पहुंची तो योग शिविर आयोजित होते देखा तो मैंने भी योग करना शुरू कर दिया। पिछले कई दिनों से योग कर रही हूं, काफी अच्छा लग रहा है।
- अंजना गुलेच्छा, वर्धमान नगर
दो माह से कर रही हूं योग
घर के निकट ही गार्डन है। लोगों को योग करते हुए देखा तो मैंने भी योग करना शुरू किया। पिछले दो माह से योग कर रही हूं। घर पर भी समय मिलने पर अनुलोम-विलोम करती हूं।
- प्रमिला व्यास, घरवाला जाव
नियमित करता हूं वज्रासन
काम-काज के चलते नियमित योग तो नहीं कर पाता, लेकिन सुबह गार्डन में दो राउंड लगा लेता हूं। पिछले दो वर्षों से भोजन करने के बाद वज्रासन जरूर करता हूं।
- धनराज दय्या, घरवाला जाव
20 सालों से कर रहा हूं योग
पिछले करीब बीस वर्षों से योग कर रहा हूं। पत्नी सुमित्रा भी साथ में नियमित योग करने आती है। दो माह से क्षेत्रवासियों को योग सीखा रहा हूं तथा योग करने से शरीर को होने वाले फायदे भी बताता हूं।
- सुमित्रा देवी-हेमराम सुंदेचा, वर्धमान नगर





No comments:
Post a Comment