Breaking News
recent

जिले में किसानों को कर्ज माफी की धीमी चाल, किसान बेहाल

सवाईमाधोपुर. एक ओर तो सरकार किसानों की आय को दो गुना करने के वायदा कर रही है और दूसरी ओर जिले में कर्ज माफी की धीमी चाल के कारण किसान बेहाल है।
केन्द्र सरकार की ओर से जिले के किसानों का कर्ज माफ करने की कवायद तो शुरू कर दी गई है, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता के चलते कर्ज माफी की धीमी चाल के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। आलम यह है कि अब तक महज जिले की कुछ ही ग्राम पंचायतों में क र्ज माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविरों का आयोजन किया गया है।

उराई जुताई का काम अटका
किसानों को ऋण नहीं मिलने से अब आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ऋण के अभाव में किसानों का उराई जुताई का काम अधूरा पड़ा है।
पैसों के अभाव व आर्थिक तंगी के कारण किसान खेतों में उराई जुताई का काम नहीं कर पा रहे हैं।

सोसायटी ऋण भी अटका
कर्ज माफी प्रमाण पत्र जारी नहीं होने के कारण किसानों का सोसायटी ऋण भी अटक गया है। नियमानुसार केन्द्र सरकार की ओर से किसानों को जमीन के अनुसार डेढ़ लाख तक का सोसायटी ऋण मुहैया कराया जाता है, लेकिन इसके लिए किसान के पास पूर्व का कर्ज माफी प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। लेकिन अब प्रमाण पत्र नहीं होने से किसानों को सोसायटी का ऋण भी नहीं मिल रहा है।

उधारी में डूबा किसान
जिले में सैकड़ों किसानों ने सोसायटी से मिलने वाले ऋण के भरोसे ही बाजार में खाद बीज आदि खरीदने के लिए उधारी कर ली। लेकिन अब तक सोसायटी की ओर से ऋण जारी नहीं होने के कारण अब किसानों के सिर पर उधारी का बोझ भी चढ़ गया है। ऐसे में अब किसान दोहरी मार झेल रहे हैं।

यह है आंकड़ों का गणित...
जिले में कुल किसान 1 लाख 62 हजार
ऋण माफ होना है 1 लाख 32 हजार का
272 करोड़ का माफ होना है ऋण
जिले में ग्राम पंचायतें 200
प्रमाण पत्र दिए 7000
(स्त्रोत- भारतीय किसान संघ)

  • मेरी तबीयत खराब है। छुट्टी पर हूं। किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। प्रदेश भर में अब तक एक हजार शिविर लगाए गए हैं। जिले में करीब सात से आठ हजार किसानों को प्रमाण पत्र वितरित कर दिए हैं।
    ओमप्रकाश जैन, एमडी, केन्द्रीय सहकारी बैंक, सवाईमाधोपुर।


Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.