Breaking News
recent

युवक के अधजले शव मिलने के मामले में, परिजनों का पुलिस पर अब यें बड़ा आरोप...

- बगड़ी नगर के दोरनडी में युवक का जला हुआ शव मिलने का मामला

पाली. बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के दोरनड़ी गांव स्थित हनुमान मंदिर के चबूतरे पर गत 26 दिनों युवक का जला हुआ शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के परिजनों ने गुरुवार को पाली शहर में पत्रकारों से बातचीत कर मीडिया को बताया कि उनके बेटे की हत्या कर शव जलाया गया है। पुलिस मामले में लीपापोती कर रही है।

जवाली (रानी) निवासी राजेन्द्रसिंह (32) पुत्र केसरसिंह राजपुरोहित का शव गत माह दोरनडी स्थित चबूतरे पर मिला था। वह पिछले 6-7 वर्षों से परिवार सहित अपने ससुराल दोरनड़ी में रह रहा था। जो बैंक में कार्य करता था। हत्या के बाद सोशल मीडिया पर मृतक की फेसबुक वॉल पर एक मैसेज भी वायरल हुआ था। इसमें पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए आत्महत्या का कारण बताया। गुरुवार को मृतक की मां लीला कंवर, बहन शोभा कंवर राजपुरोहित ने प्रेस वार्ता की। इसमें मीडिया को जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि राजेन्द्र सिंह की हत्या हुई है। दो बार उच्च स्तरीय जांच के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन पुलिस मामले को दबा रही है। उन्होंने हत्या का मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.