Breaking News
recent

पोकरण नगरपालिका मंडल की बैठक, इस वजह से फूटा गुस्सा,जानिए पूरी खबर

पोकरण. नगरपालिका मंडल की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को नगरपालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया की अध्यक्षता व क्षेत्रीय विधायक शैतानसिंह राठौड़ में आयोजित की गई। बैठक में कस्बे के विकास, लम्बित आवासीय कॉलोनियों की लौटरी निकालने, कॉलोनियों में रिक्त पड़े भूखण्डों की निलामी करने, गांधी विस्तार कॉलोनी में भूखण्डों का सीमांकन करने, पालिका की विभिन्न कॉलोनियों व बस स्टैण्ड में निर्मित दुकानों की निलामी करने, कस्बे में पालिका की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर प्रस्ताव लिए गए। पार्षद जुगलकिशोर व्यास, खेताराम माली, नारायण रंगा, विजय व्यास, लालसिंह पंवार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों पर नाराजगी जताई। पार्षद जुगलकिशोर ने रामदेवसर तालाब के पीछे भूमि अतिक्रमणों को हटाकर उस भूमि को बाबा रामदेव के मेले के दौरान यात्रियों के लिए विश्राम करने, वाहन खड़े करने व सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित करने का प्रस्ताव रखा।

इन मुद्दों पर चर्चा
बैठक में स्टेट ग्रांट के अंतर्गत पट्टे देने, नगरपालिका की आय को बढ़ाने के लिए बिखरे भूखण्डों की निलामी करने, कृषि भूमियों का शिविर लगाकर नियमन करने, पूर्व में गलत ढंग से बनाए गए मास्टर प्लान को सुधार करने, सालमसागर तालाब पर सौंदर्यकरण व पौधरोपण करवाने, तालाब के जलग्रहण क्षेत्र में सीवरेज लाइन व गंदे पानी के नालो को बंद कर गंदे पानी की निकासी के लिए नाला निर्माण करवाने, ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने, कृषि उपज मंडी, आयुर्वेद चिकित्सालय, संस्कृत विद्यालय को भूमि आवंटित करने, स्टेडियम में विकास कार्य करवाने, बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की आदमकद अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित करने व नवीन विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष शिवप्रताप माली, पार्षद रामचंद्र कल्ला, अरशदअली, लाखाराम, प्रेमकुमार, संतोषकुमार, विरेन्द्र, रतनाराम, प्रेमलता शर्मा, शोभादेवी, सहवृत सदस्य मोहनलाल पुरोहित, जुगलकिशोर भूतड़ा, दमाराम वर्मा ने विचार व्यक्त किए। बैठक में पालिकाध्यक्ष गुचिया ने बताया कि नगरपालिका में 10 सफाई कर्मचारी कार्यरत है। राज्य सरकार की ओर से 44 नए सफाई कर्मचारियों की भर्ती की स्वीकृति दी गई है, जिसमें सभी वर्गों के लोगों की ओर से आवेदन किए गए है। नियमानुसार दिए जा रहे आरक्षण के तहत वाल्मिकी व एससी वर्ग के सात-आठ लोगों की भर्ती हो सकेगी। अधिशासी अधिकारी विश्रोई ने बताया कि 7 जून को नगरपालिका परिसर में एमपॉवर्ड कमेटी का विशेष शिविर लगाया जाएगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.