Breaking News
recent

बेकाबू टे्रलर की चपेट में आने से महिला श्रमिक की मौत

हिण्डोली. थाना क्षेत्र के चतरगंज नर्सरी के पास शनिवार सुबह हाइवे-52 पर सडक़ की सफाई का कार्य करने के दौरान एक ट्रेलर ने महिला श्रमिक को कुचल दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं अन्य श्रमिकों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने बताया कि सुबह के समय कई श्रमिक सडक़ पर सफाई का कार्य कर रहे थे। तभी देवली की तरफ से आए बेकाबू ट्रेलर चालक ने महिला श्रमिक को कुचल दिया।
इस दौरान घटना स्थल के सामने कार्यालय में बैठे रेंजर वी.के.गुप्ता घायल महिला को अपनी जीप में लेकर हिण्डोली अस्पताल पहुंचे। जहां से महिला को कोटा रैफर कर दिया। लेकिन कोटा अस्पताल में उपचार के दौरान शैलादाता गांव निवासी मनभर बाई मीणा (33) की मौत हो गई। थाने के सहायक उपनिरीक्षक रामकरण ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तोड़ दिए पोल
हाइवे पर बेकाबू ट्रेलर चालक ने नर्सरी के पास सर्विस रोड पर लगे बिजली के पोल व रेलिंग को भी तोड़ दिया। जिससे सडक़ निर्माण कंपनी को करीब ढ़ाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस मामले में हाइवे निर्माण कंपनी ने भी पुलिस को रिपोर्ट दी है।

अंधड़ में दीवार गिरी, एक की मौत
बूंदी. सदर थाना क्षेत्र के झरबालापुरा गांव में दीवार गिरने से शनिवार को एक जने की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सथूर निवासी मन्नालाल गाडिय़ा लुहार (48) झरबालापुरा में एक मकान के पास बना रखी टापरी में बैठा हुआ था। तभी अचानक तेज अंधड़ के साथ पास के मकान की दीवार टापरी पर गिर गई। जिससे वह नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोग बूंदी अस्पताल लेकर आए जहां पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एसआई अुर्जन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.