Breaking News
recent

आखिर क्यों खराब हो सकता है बुढ़ापा, बचना है तो अभी कीजिए ये काम....

रक्तिम तिवारी/अजमेर।

धरती पर हरियाली देखनी है, तो हमें पेड़-पौधों का बच्चों की तरह पालना होगा। पौधा लगाने के बाद आते-जाते खाद-पानी की ध्यान भी हमें ही रखना होगा। तभी जैव विविधता और पर्यावरण संतुलित एवं संरक्षित रह पाएगा। यह बात महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित स्वच्छता और पौधरोपण कार्यक्रम में कही। इस दौरान शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने 101 पौधे लगाए।

प्रो. श्रीमाली ने कहा कि हमारे आचरण, व्यवहार और विचार पर पर्यावरण का गहरा प्रभाव पड़ता है। वनों की अंधाधुंध कटाई, जल दोहन और प्रदूषण से आज समूची दुनिया खतरे में है। यह सबके लिए चिंताजनक है। विश्वविद्यालय परिसर हरियाली के मामले में अजमेर में अग्रणीय है। इसको और हरा-भरा बनाने के लिए सबको संकल्प लेना होगा। इसकी शुरुआत पर्यावरण दिवस से हुई है। अब परिसर में 1400 फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इससे फलों के साथ-साथ पक्षियों का कलरव बढ़ेगा। प्रत्येक शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी को आते-जाते बच्चों की तरह पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी लेनी होगी। इससे भविष्य में लोग परिसर में पढऩे के अलावा हरियाली देखने भी आएंगे। राजस्थान पत्रिका और भारत विकास परिषद ने भी इस पुनीत अभियान में सहयोग दिया है। सबके प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण संभव है।कैंपस की सफाई

विभागवार विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों, अधिकारियों, शिक्षकों और कार्मिकों ने परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। सभी भवनों के आसपास प्लास्टिक की थैलियां, बोतल, कचरा एकत्रित किया गया। विद्यार्थियों ने परिसर में रैली भी निकाली।

परिसर में नहीं आए प्लास्टिक
पर्यावरण दिवस पर सबको शपथ दिलाई गई। कुलपति ने कहा कि परिसर में प्लास्टिक के कप, बाहर से थैली में चाय लाने की परम्परा बंद होगी। कर्मचारियों और स्टाफ के लिए विभागवार कप उपलब्ध कराए जाएंगे। परिसर में चाय-कॉफी की व्यवस्था की जाएगी।

...वरना मोदी जी डांटेंगे

पौधरोपण और स्वच्छता अभियान में कुलपति प्रो. श्रीमाली की दो वर्षीय पौत्री वारूणी ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि गंदगी फैलाने पर मोदीजी डांटते हैं। इसलिए सबको सफाई रखनी चाहिए।

यह रहे मौजूद
कार्यवाहक कुलसचिव भागीरथ सोनी, प्रो. बी. पी. सारस्वत, प्रो. सुभाष चंद्र, प्रो. अरविंद पारीक, प्रो. लक्ष्मी ठाकुर, प्रो. सुब्रतो दत्ता, प्रो. आशीष एवं मोनिका भटनागर, डॉ. आशीष पारीक, डॉ. दीपिका उपाध्याय, प्रो. मनोज कुमार, भारत विकास परिषद के इकाई अध्यक्ष डॉ. आर. एस. अग्रवाल, अशोक गोयल और अन्य



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.