झुंझुनूं. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से गुरुवार को शहीद स्मारक में कार्यक्रम का आयोजन कर जिले के करीब तीन सौ दिव्यांगों को मोटरराइज्ड ट्राई साइकिल, टाई साइकिल, व्हील चेयर, कृत्रिम अंग आदि वितरित किए। मुख्य अतिथि सांसद संतोष अहलावत व अध्यक्षता विधायक नरेन्द्र कुमार खीचड़ ने की।अतिथि के तौर पर सभापति सुदेश अहलावत, कलक्टर दिनेश कुमार यादव, एसपी मनीष अग्रवाल, सीईओ जेपी बुनकर, पूर्णकालिक सचिव मधु हिसारिया, भाजपा के विश्वम्भर पूनिया, पार्षद कुलदीप पूनिया व अरूणा सिहाग मौजूद थी।
मुख्य अतिथि सांसद अहलावत ने कहा कि दिव्यांगों में विशेष योग्यता होती है। उदाहरण पेश करते हुए कहा कि कई दिव्यांगों ने बुलंद हौसलों के बलबूते देश-विदेश में नाम कमाया।उन्होंने बताया कि सांसद कोष से छह लाख रुपए का सहयोग देने की जानकारी देते हुए, सक्षम लोगों को दिव्यांगों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।योग दिवस की चर्चा करते हुए कहा कि विश्व में योग भारत की देन है।दिवस के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग के जरिए लोगों को स्वस्थ्य रहने के लिए प्रेरित किया। विधायक नरेन्द्र खीचड़ ने पीडि़त मानव की सेवा को सच्ची सेवा बताया।
कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि देश में सभी जगहों पर शिविरों का आयोजन कर दिव्यांगों को लाभ पहुंचाया गया है।उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मेगा शिविर लगाकर शेष बचने वालों को लाभांवित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शिविर में सहयोग प्रदान करने वाले आर एंड आर हॉस्पिटल के रघुवीर सिंह, कपूर थालौर, डॉ. अभिजय जानू, डॉ. जगदेव व दुष्यंत, अनिल, आशा का झरना, लॉयन्स क्लब, स्टार एकेडमी, एलिम्को कानपुर, सेवा ज्योति व भगवान महावीर संस्थान के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।इसके अलावा दो महिलाओं को सिलाई मशीन व एक जने को घरेलू उपयोग का सामान व आर्थिक सहायता दी गई।संचालन मूलचंद झाझडिय़ा व सत्यवीर झाझडिय़ा ने किया।इस मौके पर सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पवन पूनिया, महिला बाल विकास के सहायक निदेशक विप्लव न्यौला, बैंक अधिकारी पवन कड़वासरा आदि दिव्यांगजन उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment