Breaking News
recent

पेंशनर्स की कागजी जाल से मुक्ति, पेपरलेस होगा काम

बूंदी. पेंशनर्स को अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें कागजों के जाल से मुक्ति मिल जाएगी।इसके लिए पेशनर्स का कार्य जल्द पेपरलेस होगा।एक जुलाई से सारा कार्य ऑनलाइन होने लगेगा।इसको लेकर अतिरिक्त निदेशक पेंशनर्स श्रीराम गौप मीणा ने निर्देश जारी कर दिए।
राज्य सरकर ने सेवानिवृत कर्मचारियों के प्रथम पेंशन भुगतान के लिए पीपीओ, एफपीपीओ, जीपीओ व सीपीओ डिजिटल हस्ताक्षर से जारी करने के आदेश कोष कार्यालय को दिए हैं। 1 जुलाई से कार्य ऑनलाइन होने के बाद पेंशनर्स की राशि सीधे खाते में जमा हो सकेगी।इसके लिए निदेशालय ने कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया।

सॉफ्टवेयर के बारे में दी जानकारी
राज्य सरकार की ओर से जुलाई में ऑनलाइन कार्याे को लेकर 10 जून को निदेशालय में उक्त व्यवस्था लागू करने एवं कोषालय व उप-कोषालय संबंधित बैंकों के प्रथम एवं मासिक भुगतान ऑनलाइन जारी करने के सॉफ्टवेयर के बारे में अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया

read more : अब नैनवां रोड पर दुर्घटनाओं व जाम से मिलेगी मुक्ति, बायपास निर्माण के लिए कार्यादेश जारी

पेंशनर्स को रहेगी आसानी
शीघ्र ही पेंशनर्स को ऑनलाइन ईपीपीओ, इजीपीओ व इसीपीओ देने की तैयारी देने के दौरान ट्रेनिंग दी जा चुकी है। पेपरलेस व्यवस्था लागू होने के बाद पेंशनर्स ंको काफी अच्छी सुविधा मिलेगी। साथ ही समय की बचत भी होगी।

Read more : महाविद्यालय को सरकारी दर्जा प्रदान करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान में दिखा रहे उत्साह

काटने पड़ते चक्कर
सेवानिवृत कर्मचारियों को अपनी पेंशन के लिए कई बार कोष कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं।अधिकारी व कर्मचारियों की ओर से सही जवाब नहीं मिलने के बाद हारे थके कर्मचारी व्यवस्था को कोसते हुए नजर आते थे, लेकिन अब कार्य ऑनलाइन होने के बाद इन्हें चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

‘पेपरलेस कार्य होने के बाद विभागीय कार्य में पारदर्शिता आएगी। 1 जुलाई से पेंशनर्स का सारा कार्य ऑनलाइन हो जाएगा। पेशनर्स को अच्छी सुविधा मिलेगी। समय की भी बचत होगी।
शंभू दयाल श्रीगौड़, जिला कोषाधिकारी, बूंदी

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.