Breaking News
recent

स्मार्ट इंडिया हैकथॉनः राजस्थान में युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका

पिलानी.

केन्द्रीय इलेक्ट्रोनिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीरी) में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन हार्डवेयर संस्करण का शुभारंभ सोमवार को हुआ। संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सीरी निदेशक प्रो शांतनु चौधरी ने अध्यक्षता की।
परिस्टेंट सिस्टम्स पुणे के वैज्ञानिक तथा संस्थान में हैकाथॉन के केन्द्र प्रमुख डा. विवेक सिंह विशिष्ट, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टैक्नोलॉजी इंदौर के अंंकित सक्सेना, आईटी सोल्युशंस हब गुडग़ांव की विभा पाण्डे, अंवतिका विश्व विद्यालय उज्जैन के संजय जैन,वाईयूपीएस मुम्बई के प्रतीक जानी अतिथि थे। अतिथियों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए इस के माध्यम से युवाओं में कौशल विकास की बात कही।सीरी निदेशक प्रो शांतनु चौधरी ने भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के इस स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के बारे में विस्तार से समझाया। संस्थान के वरिष्ठ हिन्दी अधिकारी रमेश बोरा ने बताया कि गत वर्ष मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने विद्यार्थियों को ओपन इनोवेशन प्लेटफार्म सृजन के लिए मुहैया करवाते हुए स्मार्ट हैकाथॉन सॉफ्टवेयर संस्करण का प्रारंभ किया था। इस वर्ष प्रतिस्पद्र्धा का विस्तार करते हुए इस में हार्डवेयर को भी शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों को केन्द्र तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा सुझाई गई समस्याओं का हल खोजना है। प्रतियोगिता के फिनाले पिछले दिनों में देश के कई भागों में पहले ही आयोजित हो चुके हैं। प्रतियोगिता का ग्राण्ड फिनाले सोमवार से सीरी संस्थान में प्रारंभ हुआ। प्रत्येक प्रतिभागी टीम को कोई एक खास प्रकार की समस्या का हल निकालने पर नगद पुरस्कार के रूप में राशि प्रदान की जाएंगी।


पेंशन पर नीति निर्धारण की मांग
पिलानी. अनुदानित शिक्षण संस्थाओं से राज्य सेवा में समायोजित शिक्षाकर्मियों ने सोमवार को एक बैठक कर उनके पेंशन से जुड़े मामले में उच्च न्यायालय जोधपुर के आदेश की अनुपालना में सरकार से दिशा निर्देश जारी करने की मांग की। तालाब पार्क पर हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के रामविलास शर्मा ने की। संयोजक अशोक सुरोलिया ने बताया कि बैठक में शिक्षकों को उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार से पेंशन प्राप्त करने हेतु पीएफ राशि सरकार को जमा करवाने की निर्धारित तिथि के नजदीक आने के बाद भी सरकार द्वारा उक्त विषय में नीति का निर्धारण नहीं करने पर सदस्यों ने चिन्ता जताई। बैठक में तय किया गया है सरकार की ओर से दिशा निर्देश यथा समय जारी नहीं किए जाने की स्थिति में सभी समायोजित कार्मिक पीएफ् राशि के चैक रजिस्टर्ड डाक द्वारा नियुक्ति अधिकारी को जून के अंतिम सप्ताह में प्रस्तुत करेंगे। बैठक में महीपाल सिंह,चन्द्रशेखर व्यास,डा. सुरेश शर्मा,डा. सुरेन्द्र भार्गव ने विषय से जुड़ी जानकारी दी।बैठक में सुशील शर्मा, शारदा शर्मा, वरिष्ठ अध्यापिका नरेश, महेन्द्र कुमार,डा. सुभाष लाम्बा ने भाग लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.