सवाईमाधोपुर. जिला अस्पताल के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर पर जयपुर से आकर सेवाएं देने वाले एक चिकित्सक पर आलनपुर निवासी एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आलनपुर निवासी पीडि़ता ने बताया कि वह अपने पिताजी के साथ पीठ पर हो रही स्किन एलर्जी को दिखाने के लिए चिकित्सक राजेंद्र सिंह हाड़ा के पास इलाज के लिए गई थी। चिकित्सक ने इलाज करने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ की।
चिकित्सक ने कराया मारपीट का मामला दर्ज : इसी मामले को लेकर चिकित्सक की ओर से भी कोतवाली थाने मेें महिला के पति व भाई व कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया गया। चिकित्सक की ओर से सौंपी गई शिकायत में बताया गया है कि महिला का नम्बर लेट था, लेकिन वह पहले दिखाने की जिद कर रही थी। ऐसे में मना करने पर उसके पति व भाइयों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें अशफाक, अफसार, सद्दाम व असरार निवासी शहर है। महिला का पहले से ही स्किन एलर्जी को लेकर संबंधित चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था।
चिकित्सक के खिलाफ आलनपुर निवासी महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
ओमप्रकाश, महिला थाना अधिकारी,
चिकित्सक की ओर से कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट व तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज कराया गया। इस मामले में अब तक चार जनों को हिरासत में लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
प्रमोद शर्मा, थानाधिकारी, कोतवाली, सवाईमाधेापुर।
विस्फोटक मामले में एक और गिरफ्तार
सवाईमाधोपुर. मानटाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विस्फोटक का परिवहन करने के मामले में एक जने को और गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मुकेश शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर विस्फोटक का परिवहन करने के मामले में शुक्रवार रात लालचंद पुत्र हीरालाल खटीक को करवर गांव (बूंदी) से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसको मानटाउन थाने में लाकर पूछताछ की गई। इस दौरान उसने विस्फोटक पदार्थ का परिवहन करने की बात कही।





No comments:
Post a Comment