चौमूं/कालाडेरा। कालाडेरा थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा गांव में नव विवाहिता सुनीता जाट की हत्या की आरोप में गिरफ्तार जेठानी मंजू ने क्राइम सीरियल देखकर वारदात का तरीका चुना था। उसने पहले गला घोंटकर देवरानी को मारा और हादसे का रूप देने के लिए कुर्सी पर शव को बिठाकर करंट लगाया।
नार्को टेस्ट कराने पर भी विचार
पुलिस ने रिमांड अवधि समाप्त होने पर उसे न्यायालय में पेश किया,जहां उसका रिमांड दो दिन बढ़ा दिया। पीहर पक्ष की मांग पर पुलिस अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है वहीं महिला का नार्को टेस्ट कराने पर भी विचार हो रहा है।
16 जून को हुई थी मौत
बिहारीपुरा की ताखरों की ढाणी में 16 जून की रात सुनीता जाट की संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। मृतका के भाई गुरुचरण टोड़ावता ने कालाडेरा थाने में 17 जून को ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था।
टीवी पर देखा और...
आरोपी मंजू ने बताया है कि वह देवरानी सुनीता से ईष्र्या रखती थी और उसे ठिकाने लगाने के लिए कई दिनों तक क्राइम सीरियल देखा और मौका मिलते ही उसने घटना को अंजाम दे दिया।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्ञानप्रकाश यादव, पुलिस उपाधीक्षक शीला फोगावट भी घटना का जायजा ले चुके हैं और आरोपी महिला से भी पूछताछ कर चुके हैं।
इनका कहना है...
सुनीता की हत्या के मामले में बुधवार को आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया था, उसका दो दिन का रिमांड बढ़ाया गया है। पूछताछ में क्राइम सीरियल देखने के बाद वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। अन्य लोगों के शामिल होने समेत अन्य जरूरी बिन्दुओं पर पूछताछ की जा रही है।
- रूपनारायण यादव, थानाधिकारी कालाडेरा
पुलिस वाले ने की प्रेमिका के पति की हत्या, हुआ फरार
सरिस्का मे बाघ ने की ऐसी अटखेलियां, पीछे से आ रही भैंस भी रुक गई





No comments:
Post a Comment