Breaking News
recent

बंदर के हमले से महिला जख्मी

बांदीकुई. पंचायत समिति कार्यालय के पीछे स्थित कॉलोनी में बुधवार सुबह बंदर ने हमला कर मनको देवी पत्नी पूरनमल सोनी को जख्मी कर दिया। महिला को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। लोगों ने बताया कि शहर में बंदरों के आतंक से आए दिन घटनाएं हो रही हैं। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल क ा कहना है कि निविदा निक ाल दी थी, लेकिन बंदर पकडऩे वाले आते ही नहीं है। ईओ से बात कर समाधान निकाला जाएगा। (नि.सं.)

आइस्क्रीम की जांच
दौसा. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को मण्डी रोड स्थित दो दुकानों से आइस्क्रीम के सैम्पल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र चतुर्वेदी एवं जयसिंह यादव ने बताया कि आइस्क्रीम के सैम्पल को जांच के लिए लैब भेजा है।

दो पक्षों में झगड़ा, छह घायल
नांगल राजावतान. थाना क्षेत्र के गांव कालीखाड में मंगलवार रात दो पक्षों में हुए झगड़े में छह जने घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि रात करीब दस बजे दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष के गीता देवी मीना, प्रेमदेवी मीना, सीमा, हरकेश मीना, आशीष मीना व दूसरे पक्ष के रामलाल मीना घायल हो गए। पुलिस ने तीन जनों को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा।

देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
नांगल राजावतान. थाने में एक महिला ने जरिए इस्तगासा दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि दस दिन पहले भांवता निवासी देवर उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर दौसा ले गया। जहां तीन दिन तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खम्भे में करंट दौड़ा, महिलाएं झुलसी
खेड़ला . कस्बे में 11 केवी के तार से खम्भे में करंट दौड़ गया। ग्रामीणों ने बताया कि बस स्टैण्ड के पास खम्भे में अचानक करंट दौड़ गया। इससे वहां हैण्डपंप पर पानी भर रही महिलाओं को करंट का झटका लगा तथा अफरा-तफरी मच गई। कई घरों में भी करंट दौड़ गया। रामनिरी और सावित्री देवी करंट से झुलस गई। भाजपा नेता महेन्द्रसिंह खेड़ला ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.