श्रीगंगानगर.
गंगनहर में शेयर के अनुरूप पानी मिलने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों के लिए खबर अच्छी नहीं। गंगनहर में पानी बढऩे की बजाय लगातार घट रहा है। पानी की मांग पर अखिल भारतीय किसान सभा और किसान संघर्ष समिति का धरना बुधवार को तीसरे दिन भी कलक्ट्रेट पर जारी रहा। किसान नेताओं की जिला कलक्टर से वार्ता भी हुई, जिसमें उन्होंने गुरुवार शाम तक गंगनहर में 1800 क्यूसेक पानी की आपूर्ति करवाने का आश्वासन दिया।
राजस्थान में यहां अचानक पलटा मौसम, अंधड़ व तेज बरसात
बीबीएमबी ने 15 जून की बैठक में गंगनहर के लिए 1800 क्यूसेक शेयर तय किया था। लेकिन आज तक शेयर के अनुरूप पानी नहीं मिला। जिस दिन बैठक थी उस दिन गंगनहर में 1450 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा था जो अब घटकर 1230 क्यूसेक रह गया है। जल संसाधन विभाग के सूत्रों की मानें तो पानी की मात्रा में सुधार होने की संभावना है।
पंजाबी विषय की सामान्य वर्ग में कट ऑफ 160.18 रहने की संभावना
वार्ता में मिला आश्वासन
किसान नेताओं की बुधवार को पानी के मुद्दे पर कलक्टर से पुन: वार्ता हुई। सोमवार को हुई वार्ता में कलक्टर ने बुधवार तक गंगनहर में 1850 क्यूसेक पानी की आपूर्ति करवाने का आश्वासन दिया था। अब उन्होंने गुरुवार शाम तक 1800 क्यूसेक पानी उपलब्ध करवाने की बात कही है। वार्ता में पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल, अखिल भारतीय किसान सभा के श्योपत मेघवाल व कालू थोरी तथा किसान संघर्ष समिति के सुभाष सहगल सहित कई नेता शामिल हुए। वार्ता में रेग्यूलशन पर भी चर्चा हुई।
पुलिसकर्मी अब पांच साल से अधिक समय तक यातायात पुलिस में नहीं रहेंगे
सुधार की संभावना
गंगनहर में अभी शेयर के अनुरूप पानी नहीं मिल रहा। गुरुवार शाम तक पानी की मात्रा में सुधार होने की उम्मीद है। बीबीएमबी की बैठक में जितना शेयर तय हुआ था, उतना पानी मिलने लगेगा।
- अरुण कुमार सिडाना, अधीक्षण अभियंता, गंगनहर





No comments:
Post a Comment