बांदीकुई. कांग्रेस की ओर से 28 जून को बांदीकुई में होने वाले मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम को लेकर बडिय़ाल कलां एवं बिवाई सैक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 21 ग्राम पंचायतों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव गजराज खटाना ने कहा कि मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट शिरकत करेंगे। इसके लिए प्रत्येक गांव एवं ढाणी से कार्यकर्ता शामिल हों। इसके लिए सैक्टरवार कमेटी गठित कर जिम्मेदारी सौंपी जाए।
समन्वयक पूरणमल शर्मा ने कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर जाकर लोगों से पहुंचने का आह्वान किए जाने की बात कही। ब्लॉक अध्यक्ष तेजसिंह सिहर्रा, जयसिंह बैरवा, विश्राम नुरपूर, खेमरााज मीणा, उदयसिंह दुब्बी, रामकृपाल मीणा, रामफूल मीणा, बनवारीलाल मीणा, कैलाश विधुड़ी एवं चरण मीणा ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पहले गुढ़ाकटला सैक्टर की बैठक शनिवार शाम कुण्डा माता मंदिर में ब्लॉक अध्यक्ष तेजसिंह सिहर्रा की अध्यक्षता में हुई।
मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर युवा नेता एडवोकेट विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को रलावता, आभानेरी, बसवा, कौलाना, गुल्लाना, पंडितपुरा, नंदेरा, पीचूपाड़ा खुर्द, पीचूपाड़ा कलां, अरनिया, गुढ़ाकटला एवं बिवाई क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मिलकर अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। संगठन को मजबूती मिलेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूत होकर उभरेगी। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। (ए.सं.)
बसवा. कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर में प्रदेश महासचिव गजराज खटाना एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटर पूरणमल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष तेजसिंह सिहर्रा ने की। बैठक में कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में लोगों को अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा की कथनी व करनी में अंतर समझ चुकी है। अभी से कार्यकर्ता बूथ स्तर तक को मजबूत करें।
बैठक में जिला महासचिव रमाकांत शर्मा, श्यामसुंदर व्यास, रामकरण भोपा, उमराव मीणा, रामफूल मीणा, गोकुल मीणा, रामस्वरूप मौर्य, बनवारीलाल हिण्डौनिया, भगवानसहाय शर्मा, राधाकिशन मीणा, चिरंजीलाल साहू, तुलसीराम गुर्जर, विजय सरपंच, लाला परेवा, नवल रौंछिया, रघुनाथ मीणा, रामचन्द्र मीणा, रामकृपाल मीणा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन नगर अध्यक्ष कुंदनराम शर्मा ने किया। बैठक में झाझीरामपुरा, गुल्लाना, पण्डितपुरा, केसरीसिंहपुरा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कांग्रेसियों ने किया जनसम्पर्क
सिकंदरा. मेरा बूथ-मेरा गौरव अभियान के तहत सिकराय में 27 जून को होने वाले कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए महिला कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ममता भूपेश के नेतृत्व में सीताराम छोकरवाड़ा, सुरेन्द्र घुरैया, चंचल कसाना, वेदप्रकाश सैनी, मेघराज मीना आदि ने सिकंदरा, छोकरवाड़ा, बावनपाड़ा, मरियाड़ा, कालेड़ा, ईंटका सहित अन्य गांवों में जनसम्पर्क किया।





No comments:
Post a Comment