Breaking News
recent

भरें फस्र्ट ईयर के एडमिशन फार्म, फिर नहीं मिलेगा आपको मौका

अजमेर

सरकारी और निजी कॉलेज में प्रथम वर्ष के दाखिलों का दौर जारी है। अंतिम तिथि नजदीक होने से ऑनलाइन फार्म भरने में कुछ तेजी आई है।

कॉलेज में सत्र 2018-19 में प्रथम वर्ष के ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। विद्यार्थी 25 जून तक ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। शुरुआत में धीमे रही आवेदन की रफ्तार तेज हो गई है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय कन्या महाविद्यालय, संस्कृत कॉलेज में ऑनलाइन फार्म भरने जारी हैं। इसी तरह दयानंद कॉलेज, सोफिया कॉलेज, श्रमजीवी कॉलेज में भी आवेदन किए जा रहे हैं। इनमें कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के विद्यार्थी शामिल हैं।

सरकारी कॉलेज में ज्यादा रुचि

विद्यार्थियों ने सरकारी कॉलेज में दाखिलों में ज्यादा रुचि दिखाई है। एसपीसी-जीसीए, राजकीय कन्या महाविद्यालय में निजी कॉलेज के मुकाबले ज्यादा आवदेन किए हैं। निजी कॉलेज में बीबीए, कम्प्यूटर, एमसीए और अन्य कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन ज्यादा मिले हैं। जिले के कई सरकारी और निजी कॉलेज में आवेदन का दौर धीमा चल रहा है।

बढ़ाई है आवेदन तिथि
प्रदेश के कई हिस्सों से ऑनलाइन आवदेन की तिथि बढ़ाने की मांग उठी थी। विद्यार्थी बारहवीं की अंकतालिकाएं और टीसी-सीसी मिलने में देरी, पोर्टल पर दबाव बढऩे जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग में तिथि बढ़ाने के ज्ञापन और फोन पहुंचे। इसके चलते निदेशालय ने फार्म भरने की तिथि 25 जून तक बढ़ाई है।

अब यह होगा कार्यक्रम (निदेशालय के मुताबिक)
फार्म भरने की अंतिम तिथि-25 जून

कॉलेज में ऑनलाइन फार्म का सत्यापन-26 जून

अंतरिम वरीयता और प्रतीक्षा सूची-27 जून

मूल प्रमाण पत्रों की जांच-4 जुलाई

ई-मित्र पर फीस जमा कराने की तिथि-5 जुलाई

प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची-6 जुलाई

कॉलेज में शिक्षण कार्य-7 जुलाई

श्रेणीवार रिक्त स्थान के लिए पुन: आवेदन-13 जुलाई

प्राप्त फार्म की जांच-14 जुलाई

रिक्त स्थान की अंतरिम वरीयता/प्रतीक्षा सूची-16 जुलाई

मूल प्रमाण पत्रों की जांच-19 जुलाई

सप्लीमेंट्री परीक्षाएं जुलाई में

सीबीएसई की बारहवीं और दसवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं जुलाई में होगी। बोर्ड जल्द टाइम टेबल जारी करेगा। अजमेर रीजन में इस बार बारहवीं में 9 हजार 678 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है। इनमें 3239 छात्राएं और 6439 छात्र हैं। दसवीं में 13 हजार 321 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री के योग्य माना गया है। इसके अलावा दिल्ली, चेन्नई, पंचकुला, इलाहाबाद, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम रीजन में भी विद्यार्थियों के विषयवार सप्लीमेंट्री आई है। इनमें नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थी शामिल हैं। जुलाई में बारहवीं के सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा एक ही दिन में होंगी। दसवीं की विषयवार श्रेणी सुधार/पूरक परीक्षा एक सप्ताह तक चलेंगी। परीक्षाओं का टाइम टेबल जून अंत या जुलाई के शुरुआत में जारी होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.