Breaking News
recent

आखिर तालाबों में सुबह-सुबह क्यों पहुंचे सरपंच और वार्डपंच...


बरखेडी
राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत रविवार को अचनारा ग्राम पंचायत के भूरियाआम्बा तालाब पर श्रमदान किया गया। यहां सुबह सात बजे श्रमदान की शुरुआत की अचनारा सरपंच कन्हैयालाल मीणा, अरनोद पंचायत समिति सदस्य मनोहर जैन ने गैंती से मिट्टी खोदकर कर की। इसके बाद फावड़े से तगारी भरकर मिट्टी बाहर निकाली गई।
उसके बाद कतार बनाकर तालाब से मिट्टी पाल पर डाली गई । करीब एक घंटे तक चले श्रमदान में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति सदस्य व ग्रामीणों ने भागीदारी निभाई। यहां चलाए गए अभियान में सचिव, सरपंच, वार्डपंच, पंचायत सहायक, समाज सेवकों ने कतारबंद्ध खड़े होकर तालाब की मिट्टी तगारी में भरकर पाल पर डाली गई। तालाब गहरीकरण के दौरान यहां पर उगा कंटीली झाडिय़ों की सफाई की गई।
श्रमदान में अचनारा सरपंच कन्हैयालाल मीणा, उपसरपंच मोहनलाल, अरनोद पंचायत समिति सदस्य मनोहर जैन, सचिव ललित पाटीदार, पूर्व वार्डपंच रामचन्द, पंचायत सहायक मोहनलाल, अर्जुनलाल, वार्ड पंच कन्हैयालाल, अम्बालाल, पंचायत गार्ड प्रेमचन्द, गोपाललाल आदि ने श्रमदान किया।
मोवाई
मोवाई गांव में राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत मोवाई गांव में तलाई में ग्रामीणों ने श्रमदान किया। यहां ग्रामीणों ने सुबह पेटे से मिट्टी, पत्थर आदि बाहर निकाले। ग्रामीणों ने गेंती से खुदाई कर मिट्टी को बहार निकाला। जिसमें ग्रामीणों ने का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इसके साथ ही गांव के स्कूल की बाउंड्री के अंदर झाडिय़ां हटाई गई। ग्रामीणों ने पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान को सहारा श्रमदान में सरपंच सरिता मीणा, सहायक अशोक नाथ, प्रहलाद शर्मा, शिवलाल टेलर, रामलाल मालवीय, हितेश मालवीय, जगदीश मालवीय आदि ग्रामीण मौजूद थे।

श्मशान में की सफाई
चूपना
लुपड़ी गांव के ग्रामीणों ने रविवार को गांव में स्थित श्मशान भूमि पर कूड़ा करकट जलाकर मिट्टी को समतल किया। सुबह से ही ग्रामीणों ने गेंती-फावड़ा व झाड़ू लेकर श्मशान भूमि पर जाकर सफाई की। मिट्टी को समतल किया गया। श्रमदान में गांव के कई ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। आसपास कचरा, झांडिय़ां आदि अलग किया। श्मशान घाट को पूरी तरह से साफ किया। पौधों में सिंचाई की गई। गांव के नंदलाल डांगी, ईश्वरलाल डांगी, बगदीराम डांगी, आनंदीलाल डांगी, राहुल, मुकेश, राजेश, पप्पू, प्रदीप धनगर आदि ग्रामीणों ने श्रमदान किया।
---

शौली की सडक़ क्षतिग्रस्तशौली की सडक़ क्षतिग्रस्त


संकल्प से सिद्धि महाभियान की जिला कार्यकारिणी घोषित
प्रतापगढ़ भाजपा के महाभियान संकल्प से सिद्धि की जिला कार्यकारिणी का मनोनयन उदयपुर सह संभाग संयोजक अरुण छोरिया की सहमति से किया गया।
महाभियान जिला संयोजक सौरभ जैन दलोट ने बताया कि संकल्प से सिद्धि की जिला कार्यकारिणी में जिला सह संयोजक पद पर मुकेश पालीवाल एवं मनोज सोनी धरियावद को मनोनीत किया गया। जिला कोषाध्यक्ष पद पर पीयूष राज सोनी, जिला सेल संयोजक पद पर निशील छोरिया, जिला मीडिया सेल संयोजक पद पर शुभम जैन रायपुर, प्रतापगढ़ विधानसभा संयोजक पद पर प्रतीक शर्मा एवं धरियावद विधानसभा संयोजक पद पर गोपाल लबाना को मनोनीत किया गया ।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.