पिलानी. घर में खाना बनाते समय आग की चपेट में आने से एक विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। थाना क्षेत्र गांव देवरोड़ में आग लगने से एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि हरियाणा के तौसाम क्षेत्र के गांव खारिया निवासी लीलाराम की बेटी की संजू की शादी करीब तीन वर्ष पहले देवरोड़ में हुई थी। मंगलवार की सुबह वह चूल्हे पर कुछ काम कर रही थी। इसी समय संजू आग की चपेट में आ गई। जिस से उसकी मौत हो गई। इस सम्बध में मृतका के पिता लीलाराम ने पुलिस में मर्ग दर्ज करवाई है।
Read More :
मंदिर में भगवान की मूर्ति के सामने युवक ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, देखते ही पुजारी के उड़ गए होश !
जोहड़ की पाल पर मिला अधेड़ का शव
खेतड़ी. थानान्तर्गत रवां गांव में जोहड़ी के पास एक अधेड़ का शव मिला। थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि थाने में रवां निवासी पवन कुमार मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि उसके ताऊ का लडक़ा ईश्वर मेघवाल (40) जो घर से सोमवार को सुबह 11 बजे जोहड़ी पर गया था। जो शाम को मृत मिला। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनो के सुपुर्द किया। तथा मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
Read More :
ताला तोड़कर घर पर किया कब्जा, महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ की ये शर्मनाक हरकत
कुमास से वृद्व लापता
मंडावा. कुमास गांव से सोमवार को एक वृद्व व्यक्ति के लापता होने को लेकर थाने में मामला दर्ज हुआ। एसएचओ राकेश कुमार मीणा ने बताया कि भारू हाल कुमास निवासी विजयसिंह ने रिर्पोट दी की उसके पिताजी रामनिवास (6 5) जो लकवे की बीमारी से ग्रस्त है तथा सोमवार सुबह अखबार लाने के लिए घर से निकले थे जो वापस नहीं लौटे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।
Read More :
युवक ने दिनदहाड़े राह चलती महिला पर फेंका तेजाब, बाजार में मच गई अफरा-तफरी





No comments:
Post a Comment