Breaking News
recent

अपरहण और मारपीट के अभियुक्तों को ६-६ वर्ष की सजा

 

प्रतापगढ़
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विशिष्ट न्यायाधीश अमित सहलोत ने हत्या के एक मामले में ६ अभियुक्तों को ६-६ वर्ष की सजा सुनाई है। अभियुक्तों ने चार वर्ष पहले सोए लोगों पर हमला किया था। जिसमें एक युवक की मौत हुई थी।
विशिष्ट लोक अभियोजक आशुतोष जोशी ने बताया कि छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के गोमाना निवासी हीरालाल गायरी के घर पर १७ मई २०१४ को कुछ लोगों ने हमला किया था। जिसमें सोए लोगों पर हथियारों से लैस हमला किया गया। इस दौरान हमलावारों ने हीरालाल की पत्नी का अपहरण भी किया था। इस संबंध में हीरालाल के पुत्र गोवर्धन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।हीरालाल की बाद में उदयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस संबंध में पुलिस ने बंटी पुत्र नंदराम गायरी, फकीरचंद पुत्र नंदराम गायरी, मोहन पुत्र निर्भयराम गायरी निवासी खिलचीपुरा मंदसौर, कालूसिंह पुत्र झूंझारसिंह गायरी निवासी खेजडिय़ा थाना गंगधार जिला झालावाड़, बापूलाल पुत्र अमरा गायरी, राजू पुत्र बापूलाल गायरी निवासी खजूरी जोरावरसिंह थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में न्यायालय में चालान पेश किया। न्यायालय ने इस मामले में मंगलवार को सभी ६ अभियुक्तों को ६-६ वर्ष की सजा सुनाई है।

अंतरराज्यीय चोर गिरोह ने कबूली और चोरी की वारदातें
छोटीसादड़ी
पुलिस की गिरफ्त में आए डोडा चोर गिरोह ने कई वारदातें कबूली है।
द्वितीय थानाधिकारी ओंकारसिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपितों से पूछताछ में छोटीसादड़ी पुलिस थाने के सामने स्थित दुकान में चोरी की वारदात कबूली है। पुलिस चौकी के सामने स्थित मकान में हुई चोरी की वारदात को कबूल करने के साथ मध्यप्रदेश में 7 से 8 लाख की नकदी व आभूषणों की चोरी व अन्य ट्रेक्टर चोरी की वारदातों कबूली है।

ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर का हुआ आयोजन
छोटीसादड़ी
उपखंड क्षेत्र के जलोदिया केलुखेडा के ग्राम सेवा सहकारी समिति में अल्पकालीन फसली ऋण माफी शिविर लगाया गया। जिसमें प्रमाण पत्र वितरित किए गए। चित्तौडग़ढ़ केंद्रीय बैंक के डायरेक्टर गोपाललाल जणवा के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्यामसुंदर अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहे। बैंककर्मी शुभम जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष रामचंद्र माली, मुख्य व्यवस्थापक कन्हैयालाल इंदौरा, सरपंच नंदलाल मेघवाल, मदनलाल नाई मौजूद रहे।
शिविर में 438 काश्तकारों को ऋण माफी का लाभ मिला। 115 काश्तकारों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जलोदिया केलुखेडा ग्राम सेवा सरकारी समिति से ऋण माफी से काश्तकारों को लाभांवित किया गया। ऋण पर्यवेक्षक मोहनदास वैष्णव, व्यवस्थापक हीरालाल शर्मा, भंवरलाल, नंदलाल आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.