Breaking News
recent

यहां बैखोफ है, अपराधी... दिनदहाड़े तोड़ा कार का शीशा ले उड़े सवा लाख...शराब व्यवसायी को बनाया निशाना...

बूंदी. तालेड़ा कस्बे के उपखंड कार्यालय के सामने खड़ी एक कार का शीशा तोडकऱ उसमें रखें एक लाख 30 हजार नगदी दो युवक लूट कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर कस्बे के मुख्य बाजार के प्रतिष्ठानों व कार्यालय पर लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अपराधियों का सुराग लगाने में जुटी हुई है।

 

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के पास उपखंड कार्यालय के मुख्य सडक़ पर खड़ी एक कार का शीशा तोडकऱ सीट के नीचे रखे एक लाख 30 हजार रूपए निकाल भाग छूटे।

 

फरियादी वाइन व्यवसाय कोटा गुमानपुरा निवासी तनुज नावर ने बताया कि बूंदी बैंक ऑफ बड़ौदा में चालान जमा नही होने से तालेड़ा बैंक में कार से तीरथ के धनराज मीणा व कोटा बल्लबबाड़ी निवासी प्रेम शर्मा तालेड़ा आये थे।

 

उपखण्ड कार्यालय के सामने कार को खड़ी कर चालान जमा करवाने चले गए। वापस आये तो कार का शीशा टूटा देख व्यवसायी के होश उउ़ गए। सीट के नीचे रखी राशि व एक जमा चालान भी गायब मिला। पुलिस को घटना की सूचना दी।

 

थाना अधिकारी पुरषोत्तम महरिया ने बताया कि वारदात की सूचना मिलने पर नाकाबंदी करवा दी है तथा कस्बे में सीसीटीवी कैमरा में बदमाशों की पहचान की जा रही है।

 

बेखोफ थे बदमाश,दिनदहाड़े वारदात


कस्बे में जिस जगह वारदात हुई वहां बैंक ऑफ बड़ौदा,बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक, उपखंड कार्यालय ,तहसील कार्यालय एवं किसानों के खाद बीज की दुकान पर भारी भीड़ भाड़ में दो युवक बेखौफ होकर बाईक पल्सर पर आये और के कार के शीशे तोडकऱ नगदी लूट कर चले गए कस्बे में वारदात के बाद लोग आश्चर्य चकित रह गए कि इतनी भीड़ भाड़ इलाके से दिनदहाड़े लूट की वारदात भी हो सकती है।

 

योजनाबद्ध तरीके से वारदात को दिया अंजाम-


शातिर बदमाशों ने लूट की वारदात को सोच समझकर योजनाबद्ध तरीके से वारदात होना बताया जा रहा है। वारदात को देखते हुए लगता है कि बदमाश बूंदी से ही उनकी कार के पीछे लगे हुए थे कार से पहुंचने से पहले ही दोनों युवक बाइक से पहुंचे उसके बाद कार खड़ी करने के बाद वारदात की। इससे लगता है कि कार में किस जगह पर रखे हुए हैं बदमाशों को पता था। कार का शीशा रुपए रखे सीट की तरफ का ही तोड़ा गया है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.