बाड़मेर. सीमावर्ती उनरोड़ गांव में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में दुष्कर्म आरोपी का परिवार गांव छोड़कर चला गया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने आरोपी के परिवार को उलाहना देते कहा कि घटना से गांव बदनाम हो गया। ग्रामीणों में घटनाक्रम के बाद गुस्सा नजर आ रहा है। सोमवार को दिनभर गांव में सन्नाटा छाया रहा। इधर, कई संगठनों के लोग पीडि़त परिवार के घर पहुंच कर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग के साथ पीडि़त परिजन को ढाढ़स बंधा रहे हैं।
छलक पड़ती है ग्रामीणों की आंखें
ग्रामीणों में इस कदर आक्रोश है कि गांव में कोई भी पीड़ा बांटने पहुंच जाए तो ग्रामीणों की आंखों में आंसू छलक पड़ते हैं। परिजन रोते- बिलखते कहते हैं कि दुष्ट ने गांव को बदनाम कर दिया। अब उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर फांसी पर लटकाया जाए।
कॉलेज छात्राएं पहुंची गांव
बाड़मेर से कॉलेज की छात्राएं पीडि़त परिवार के घर पहुंची तो परिजन की आंखों से आंसू बह निकले। परिजन सहित मासूम की सहेलियां भी मांग कर रही हैं कि हत्यारे को फांसी पर लटकाया जाए।
आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
पुलिस ने आरोपी से तस्दीक करवाने के बाद साक्ष्य जुटा लिए हैं। एसएफएल रिपोर्ट के लिए दस्तावेज तैयार करवा दिए हैं। जांच के लिए संपूर्ण साक्ष्यों को मंगलवार को जोधपुर भेजा जाएगा। पुलिस आरोपी रशीद खान को मंगलवार को रिमाण्ड खत्म होने पर न्यायालय में पेश करेगी।
यह है पूरा मामला
गिराब थाना क्षेत्र के उनरोड़ गांव में हवस और हैवानियत में डूबे एक युवक ने सात साल की मासूम को शिकार बनाया। फिर उसके साथ दुष्कर्म कर गला दबा कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच पड़ताल जारी है।
- घर पर नहीं हैं परिजन
आरोपी रशीद के परिजन अब उनरोड़ गांव में नहीं हैं। संभवत: वे लोग अपने रिश्तेदारों के यहां कहीं चले गए हैं।- पुष्पेन्द्र वर्मा, थानाधिकारी गिराब बाड़मेर





No comments:
Post a Comment