Breaking News
recent

कुंड में मिला नर कंकाल देख इस गांव में फैली सनसनी, मृतक की पहचान नहीं

लूणकरनसर. बामनवाली गांव की रोही क्षेत्र के एक खेत में बने जलकुण्ड में बुधवार सुबह नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने नर कंकाल मिलने के मामले में जांच शुरू की है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। नर कंकाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुर्दाघर में रखवाया है।

 

थाने के एसआई रणजीत राम गेधर ने बताया कि बामनवाली से करीब दो किलोमीटर दूर हाफासर सड़क पर रोही में एक खेत में बने जलकुण्ड में बुधवार सुबह करीब ११ बजे एक व्यक्ति का नर कंकाल मिलने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार बामनवाली निवासी लालचंद सारस्वत बारिश होने पर बुधवार को अपना खेत देखने गया था।

 

इस दौरान खेत के जलकुण्ड के पास कुछ सामान दिखाई दिया। जलकुण्ड के पास जाने पर दुर्गन्ध आने पर देखा तो नर कंकाल नजर आया। इसकी सूचना थाने पर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने टाईगर फोर्स के सदस्यों व ग्रामीणों की मदद से करीब २० फीट गहरे जलकुण्ड से नर कंकाल व मृतक के अवशेष को बाहर निकाला।

 

जलकुण्ड के पास एक थैले में स्टील का एक टोपियां, प्लेट, चप्पल, तेल की छोटी बोतल, टी-शर्ट, प्लास्टिक की डिब्बी, राशन का सामान सहित अन्य वस्तुएं मिली हैं। सामान में मिले बरतन पर गणेशदास खुडिय़ा नाम अंकित है। मृतक के दांतों के हिसाब से पुलिस अज्ञात व्यक्ति की उम्र करीब २५-३० साल मान रही है। मृतक का कंकाल करीब ३-४ महीने पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने खेत मालिक लालचंद रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है तथा गुरुवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा तथा डीएनए जांच करवाई जाएगी।

 

 

जांच में जुटी पुलिस
करीब २० फीट गहरे जलकुण्ड में अज्ञात व्यक्ति के गिरने से मौत हुई है या आत्महत्या की है। इसको लेकर पुलिस गहनता से शिनाख्त के साथ मामले की जांच में जुटी है। जलकुण्ड के मुहाने पर लगी कुण्डी में एक प्लास्टिक की नीवार की रस्सी गांठ बनाकर लटकाई मिली है। इससे मृतक ने फंदा लगाया है या पानी निकालने के लिए जलकुण्ड में उतरा है। जलकुण्ड में नर कंकाल के साथ मृतक का लोवर भी गांठ लगाया हुआ रस्सी की तरह बनाया हुआ मिला है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.