Breaking News
recent

भानगढ़ के समीप स्वीमिंग पुल में डूबने से इकलौते बालक की मौत

दौसा. अलवर के भानगढ़ के समीप एक स्वीमिंग पुल में डूबने से आठ वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नांगल राजावतान पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह मय परिवार भानगढ़ गए थे। वहां वे परिवार सहित एक स्वीमिंग पुल में स्नान करने चले गए। इस दौरान राजेन्द्र सिंह का आठ वर्षीय इकलौता बेटा देवराज भी स्नान करने लग गया। अचानक वह बच्चों के पुल से गहरे पुल में चला गया। ऐसे में वह अचते हो गया। बालक को जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन उसने पहले ही दम तोड़ दिया।

 

 

दुकान से माल पार


महुवा. कस्बे के जयपुर रोड मिस्त्री मार्केट स्थित एक किराने की दुकान से शनिवार रात चोर सामान पार कर
ले गए। दुकान मालिक कल्याण सहाय चौबे ने बताया कि चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर काजू, बादाम, सिगरेट, बीड़ी सहित एक लाख रुपए का सामान ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

 

 

शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो वायरल कर दी विवाहिता की फोटो


सिकंदरा. थाना इलाके के चांदपुर गांव निवासी विवाहिता ने गांव के ही एक जने के खिलाफ फोटो इंटरनेट पर डालने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने बताया कि सात माह पूर्व गांव के भूपेन्द्र मीना ने उसके साथ गले में हाथ डालकर फोटो खींची थी। इसके बाद भूपेन्द्र ने पीडि़ता से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीडि़ता के मना करने पर फोटो इंटरनेट पर डालकर वायरल कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया।

 

 

बिजली का तार टूटने से बाइक सवार की मौत

बांदीकुई. ग्राम पंचायत ऊनबड़ा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सामने शनिवार देर रात बिजली का तार टूटकर गिर जाने से बाइक सवार एक श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर सरपंच मलखान सैनी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और निगम कार्यालय में दूरभाष पर सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद शव को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।

 

जहां रविवार सुबह मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सरपंच ने बताया कि देर शाम आए तेज अंधड़ में तार टूटकर गिर गया। इसी दौरान राजकीय उमावि ऊनबड़ागांव में विद्यालय भवन निर्माण में मजदूरी करके रामरतन (35)पुत्र जगदीश बैरवा निवासी सूरजपुरा थाना सदर दौसा बाइक से ही गांव में लौट रहा था कि तार बाइक पर गिरने से उसकी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक भी जल गई। उन्होंने बताया कि मौत की सूचना पर परिजन चिकित्सालय पहुंचे। जहां शव को देख बिलख पड़े। इससे माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर बिजली निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली और तारों की मरम्मत करके बिजली सप्लाई सुचारू की।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.