Breaking News
recent

प्रेमिका ने दी रिपोर्ट तो प्रेमी ने जहर खाकर पहुंच गया पुलिस के पास, मचा हड़कंप

प्रेमिका ने दुष्कर्म व तीस हजार रुपए छीनने का मामला दर्ज कराया तो क्षुब्ध होकर प्रेमी ने यहां कलक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर विषाक्त का सेवन कर लिया और बाद में पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय जा पहुंचा। पुलिस ने उसे गंभीरावस्था में सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया है। भीलवाड़ा की एक महिला ने नीमच जिले के जावद थानान्तर्गत दामोदरपुरा निवासी 30 वर्षीय कालू धाकड़ के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया है।

जिसमें आरोप लगया है कि वह पीहर जाने के लिए अपने दो बच्चों के साथ चित्तौड़ बस स्टैण्ड पहुंची जहां पुराना जानकार काूल मिला। वह उसे व उसके बच्चों को खानपुर गांव ले गया, जहां आरोपित ने किराए पर कमरा ले रखा था।

गुजरात के इस विधायक ने प्रधानमंत्री के खिलाफ बजाया बिगुल, भाजपा को वोट नहीं देने की दिलाई शपथ, पढि़ए पूरा समाचार

आरोपित ने वहां प्रार्थिया व उसके दोनों बच्चों को दस-बारह दिन तक बंद रखा और प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म व मारपीट करता रहा। 28 मई को आरोपित उसे व बच्चों को बस से चित्तौडग़ढ़ ले आया, जहां पीडि़ता के पास रखे तीस हजार रुपए लेकर भाग गया। पीडि़ता ने घर पहुंच भीलवाड़ा कोतवाली में रिपोर्ट दी।

CM वसुंधरा राजे के लिए MLA हनुमान बेनीवाल ने कही ऐसी बात, BJP वालों को सुनते ही आएगा बहुत गुस्सा

वहां पुलिस ने जीरो एफआईआर काट कर मामला चित्तौडग़ढ़ कोतवाली को भेज दिया। मामला दर्ज होने की जानकारी मिलने पर आरोपित कालू सोमवार को चित्तौडग़ढ़ के पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और बताया कि वह विषाक्त पदार्थ की गोली खाकर आया है। पुलिस ने उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया।

सूचना पर उपखण्ड अधिकारी सुरेशचन्द्र खटीक ने अस्पताल पहुंच कालू के बयान लिए। इसमें उसने कहा कि प्रेमिका ने उसके खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी, इसलिए उसने जहर खाया है।

विधानसभा चुनाव को लेकर 7 जून को दिल्ली में होगी गाइडलाइन तय!



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.