Breaking News
recent

पहले की थी हत्या फिर शव को फेंका पहाडिय़ों में , पोस्टमार्टम रिर्पोट में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

 

अजमेर . श्रीनगर घाटी के बीच जंगल में मिलेनर कंकाल की हत्या की गई है। उसके सिर में ताजा चोट के निशान मिले है। यह खुलासा रविवार को गठित मेडिकल बोर्ड के पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में हुआ है। संभवत: हत्या करने के बाद प्रौढ़ व्यक्ति का शव जंगल में ठीकाने लगाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में श्रीनगर थाना पुलिस के लिए प्रौढ़ व्यक्ति की शिनाख्त करना बेहद जरूरी हो गया। पुलिस अब तक खानाबदोश की बीमारी से मृत्यु होना मान रही थी।

 

 

श्रीनगर के वनपाल हेमराज वैष्णव, मुकेश मिश्रा, मोहन सिंह व उगमराज गुर्जर जंगल में गश्त के दौरान चरवाहे की सचूना पर सतपुड़ी पहाड़ी गाल में पहुंचे। मौके पर क्षत-विक्षत नरकंकाल पड़ा मिला। पास ही कपड़े और जूते रखे थे। वनपाल हेमराज वैष्णव की सूचना पर श्रीनगर थानाप्रभारी रामलाल जाट मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नरकंकाल को अजमेर के जेएलएन अस्पताल के चीरघर में रखवाया है। पुलिस ने वनपाल हेमराज वैष्णव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शिनाख्तगी के प्रयास :

मंगलवार सुबह थानाप्रभारी जाट ने मौके पर जाकर आसपास मुआयना किया। हत्या या स्वाभाविक मौत को केन्द्र बिन्दु मानकर जांच की जा रही है। पुलिस को नरकंकाल के कपड़ों में लूंगी और टीशर्ट सहित जूते बरामद किए हैं। मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के बाद जांच में तेजी आएगी।


एक माह पुराना

सतपुड़ी पहाड़ी की गाल में मिला नरकंकाल एक माह पुराना लग रहा है जो करीब 40 से 50 वर्ष के किसी पुरुष का है। सिर पर बाल दिख रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यह किसी भिखारी या फिर मानसिक विक्षिप्त हो सकता है जिसने भूख-प्यास से जंगल में दम तोड़ दिया। किसी वन्य जीव के हमले में भी शिकार हो सकता है। हत्या का मामला भी संभव है, लेकिन मौके पर खून के निशान व हथियार समेत अन्य कोई साक्ष्य नहीं मिले। श्रीनगर समेत आसपास के थाने में कोई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की पड़ताल की जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.