Breaking News
recent

रात में आधा दर्जन लोग घर में घुस महिला का मुंह दबाकर करने लगे कुछ ऐसा, पड़ोसी पहुंचे तो रह गए दंग

धौलपुर। धौलपुर शहर के निहालगंज थाना अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर कॉलोनी में रात में करीब आधा दर्जन हथियारबंद लोग एक मकान में घुस गए और मकान में एक महिला को पकड़ा लिया। हथियार दिखा उसे धमकाते हुए कहा कि माल कहां है नहीं बताया तो गोली मार देंगे।

इस बीच तीन साथी ताला तोड़ कर कमरे में घुस गए और बक्सा व सूटकेस में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 20 हजार रुपए निकाल लिए। हथियारबंद लोगों ने बाद में महिला के साथ मारपीट कर और माल के बारे में पूछा। बाद में अज्ञात जने दीवार फांद कर भाग गए। महिला ने बाद में शोर मचाया, जिस पर ऊपर सो रहा पुत्र जागा और उसने शोर मचाया। जिस पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सुबह जिला पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। महिला के पति ने अज्ञात जनों की संख्या करीब 6 लोग बताए हैं।

 

इधर.. यहां चोरों ने मकान में फिर किया हाथ साफ
बारां में चोरी की वारदाते रूकने के नाम नहीं ले रही। पिछले एक सप्ताह में चोरों ने बैखौफ चोरी की तीसरी वारदात को अंजाम दिया। शहर में मंगलवा रात उत्तम कालोनी में चोरों ने एक मकान से 14 हजार रुपए उड़ा लिए। घर में जाग हो जाने से बड़ी बारदात होने से बच गई। शहर के कोटा रोड स्थित उत्तम कॉलोनी में चोरों ने बीती मंगलवार देर रात एक मकान से 14000 नगदी उड़ा लिए। जाग हो जाने के कारण अधिक नुकसान होने से परिवार बच गया। परिजनों ने बताया कि चोर जिस अलमारी का ताला खोलकर रुपए ले भागे उसी अलमारी में सोने चांदी के जेवर भी पड़े थे। लेकिन घर के सदस्य जग जाने से वो बच गए। पीडि़त कालोनी निवासी सुरेंद्र सिंह के मकान में चोरों ने छत के रास्ते से प्रवेश किया व अन्दर कमरे मे रखी अलमारी का ताला खोल कर उसमें रखें 14000 उड़ा लिए ए इसी दौरान सुरेंद्र सिंह के पुत्र की नींद खुल गई और जब वह चोर चोर चिल्लाने लगा तो चोर पीछे के रास्ते से दीवार फांदकर कृषि उपज मंडी में भाग गए । उत्तम कॉलोनी में एक सप्ताह में चोरो द्वारा यह तीसरी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है । जिसके चलते कॉलोनी निवासी भयभीत व आशंकित है। वार्ड पार्षद सुनीता गर्ग ने बताया कि कॉलोनी में कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी और इस मामले को लेकर शहर पुलिस समेत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन फिर भी प्रभावी गश्त की व्यवस्था नहीं हो पाई है जिसके चलते चोर बेखौफ होकर चोरियां कर रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.