चूरू.
प्रतिबंधित पॉलीथिन उन्मूलन के प्रति जागरूकता के लिए राजस्थान राज्य भारत-स्काउट व गाइड के तत्वावधान में रविवार को मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। जिला स्टेडियम से सांसद राहुल कस्वा ने इसे रवाना किया। दौड़ के बालक वर्ग में पवन सिंह प्रथम, मघानाथ द्वितीय एवं कन्हैया नाथ ? तृतीय रहे। बालिका में प्रीतम चौधरी प्रथम, रितु राठौड़ द्वितीय व प्रीति चौधरी तृतीय रही। पुशअप में विक्रम सिंह प्रथम, सौरभ स्वामी द्वितीय एवं जयप्रकाश तृतीय रहे। स्कीपिंगशेप में रीतू प्रथम, यशोदा द्वितीय एवं प्रीति चौधरी तृतीय रही। विशिष्ट अतिथि माशि सहायक निदेश ओमप्रकाश फगेडिय़ा एवं शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी माशि. सोमेश शर्मा थे। इसके पश्चात हुए पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता एसडीएम श्वेता कोचर ने की। कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी ईश्वर सिंह लाम्बा, टेबल टेनिस प्रशिक्षक रमेश पूनिया व एथलेटिक्स प्रशिक्षक राजदीप लाम्बा का सहयोग रहा। उद्योगपति प्रमोद कुमार क्याल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
मोदी मेराथन में दौड़े भाजयुमो पदाधिकारी
चूरू. केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष में रविवार सुबह भाजयुमो की ओर से शहर में मोदी मैराथन दौड़ आयोजित की गई। इंद्रमणी पार्क से गढ़ चौराहा तक आयोजित दौड़ को जिला प्रमुख हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया व विक्रमसिंह कोटवाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजयुमो के अमजद तुगलक ने बताया कि इस मौके पर चंद्राराम गुरी, पदमसिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष विष्णु सोनी, सचिन जांगिड़, विनोद राठी, कपिल चंदेल आदि मौजूद थे। इससे पूर्व सांसद कस्वा ने मिनी मैराथन दौड़ को रवाना किया। इसमें भाग लेने वाले धावकों ने एक निजी उद्योग संस्थान तक दौड़ लगाई। तेज गर्मी के कारण कई लोग तो बीच में ही थक कर रुक गए। कई लोगों ने जैसे तैसे दौड़ पूरी की। जिन लोगों ने दौड़ पूरी की उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिला स्टेडियम में शीतल पेय की व्यवस्था की गर्इ थी।





No comments:
Post a Comment