Breaking News
recent

संदिग्ध अवस्था में दो युवकों सहित युवती हिरासत में

बाड़मेर . जिले के धोरीमन्ना कस्बे में भीमथल मार्ग पर किराए के मकान में रह रहे दो युवकों के साथ एक युवती को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश में फतेहपुर निवासी अनवर खान लम्बे समय से कस्बे में ऑटो पाट्र्स की दुकान चला रहा था। लोगों ने बुधवार शाम उसके भीमथल मार्ग स्थित किराए के मकान में एक युवक व युवती के रहने की जानकारी दी। पुलिस ने रात को वहां दबिश दी तो वहां संदिग्ध अवस्था में दो युवकों के साथ युवती मिली। इस पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थानाधिकारी मनमंथ आढ़ा ने बताया कि तनवीर खान व अनवर खान को युवती के साथ हिरासत में लिया है। वहीं, युवती को पूछताछ के बाद जोधपुर के नारी निकेतन को सौंपा गया।

हिन्दू संगठनों ने बताया लव जिहाद
इधर, हिन्दू संगठनों ने मामले में लव जिहाद का आरोप लगाया। उनका कहना है कि युवती को भगाकर लाया गया है। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल व आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक व गृहमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी डॉ. खुशाल यादव व गुड़ामालानी डिप्टी रामनिवास सुंडा को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

--------

फंदे से झूलता मिला विवाहिता का शव

- पीहर पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
बाड़मेर . धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के सुथारों की बेरी भूणिया गांव में बुधवार दोपहर एक विवाहिता का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। इसको लेकर मृतका के पीहर पक्ष ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सवाईराम पुत्र प्रतापाराम सुथार निवासी अरणियाली ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसकी पुत्री की शादी करीब 2 साल पूर्व सुथारों की बेरी भूणिया निवासी रूपाराम पुत्र अनाराम सुथार से हुई थी।

इसके कुछ समय बाद मृतका के पति रूपाराम, ससुर अनाराम, सास दल्लु, नानी सासु तगीदेवी उनकी पुत्री को हमेशा दहेज के लिए परेशान करते। कई बार घर से बाहर निकाल दिया। मृतका के पिता सवाईराम ने आरोप लगाया कि बुधवार दोपहर उनकी बेटी को मारकर कमरे में लटका दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर ससुराल पक्ष को सौंप दिया। मामले की जांच गुड़ामालानी डिप्टी रामनिवास सुण्डा कर कर रहे हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.