Breaking News
recent

फटाफट अंदाज में पढ़ें नसीराबाद की छोटी बड़ी खबरें, जानें क्या क्या हुआ यहां

फटाफट अंदाज में नसीराबाद की छोटी बड़ी खबरें, जानें क्या क्या हुआ यहां

हड़ताल से डाक सेवाएं प्रभावित

नसीराबाद. दस से हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाकसेवकों ने दिल्ली कूच किया। उधर हड़ताल के कारण गुरूवार को दसवें दिन भी डाक का वितरण नहीं हो सका। अध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ ने बताया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी।

चने व सरसों की खरीद व्यवस्था को सुधारने की मांग

नसीराबाद. किसान महापंचायत ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर रबी फसल चना व सरसों की खरीद व्यवस्था को सुधारने की मांग की है। किसान महापंचायत राजस्थान के जिलाध्यक्ष कालूराम भीचर के अनुसार ज्ञापन में बताया कि खरीद केंद्र पर सरकार के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। यदि किसान को इस संबंध में सूचना नहीं मिले या वह किसी कारण से खरीद केंद्र पर देरी से पहुंचे तो खरीद केंद्र वाले किसान का माल नहीं तोलते हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि खरीद केंद्र वालों ने खरीद केंद्र पर चने को साफ करने के लिए मोटा चालना लगा रखा है। जिससे तीस प्रतिशत से अधिक चना तो छनकर नीचे गिर जाता है। ज्ञापन देने वालों में श्रवण गुर्जर, शिवराज, जोरावर चौधरी, रामप्रसाद, रामस्वरूप सहित कई किसान शामिल थे।

 

रोजा इफ्तार कार्यक्रम सम्पन्न
नसीराबाद. टेकरी वाली मस्जिद के पास सांय लिए रोजा इफ्तार आयोजित किया गया। रोजेदारों ने नमाज के बाद सामूहिक रूप से रोजा खोला। इस अवसर पर मौहम्मद सलीम, मौहम्मद फारूख, मुस्ताक अहमद, अब्दुल मजीद, मौहम्मद इमरान व सिकन्दर परिवार ने रोजेदारों का रोजा खुलवाया।

 

विद्युत कटौती से लोग परेशान
नसीराबाद. भीषण गर्मी में रोजाना की जा रही अघोषित विद्युत कटौती से नगरवासी परेशान हैं। अजमेर विद्युत वितरण निगम की ओर से बिना पूर्व सूचना के विद्युत कटौती की जा रही है। बिजली जाने के बाद लोगों की ओर से पूछताछ के लिए फोन करने लगातार व्यस्त रहता है। इससे उन्हें जानकारी नहीं मिल पाती। यदि कोई नागरिक सीधे ही विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता को इस संबंध में फोन कर दे तो वह भी नागरिकों को पूछताछ कार्यालय पर फोन करने की बात कहते है। बिजली कटौती से रोजेदार भी परेशान है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.