Breaking News
recent

शर्मनाक! चाचा ही कर रहा था तीन माह से नाबालिग के साथ दुष्कर्म

बूंदी। जिले के इंद्रगढ़ कस्बे के क्षेत्र के एक गांव निवासी चौदह वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इंद्रगढ़ थाना पुलिस ने रिश्ते में चाचा लगने वाले के खिलाफ शनिवार को दुश्कर्म व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पीड़िता के पितो ने रिपोर्ट दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करने के लिए रोजाना घर से बाहर जाते है। पीछे से उसकी नाबालिग बेटी घर पर रहती है। पिछले तीन महीने से रिश्ते में चाचा उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

इस शख्स की वजह खुला था आनंदपाल का बडा राज, फिर अमावस्या की रात हुआ एनकाउंटर

दो दिन पहले बेटी का पेट दर्द होने की वजह से वह रोने लगी। उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा इस पर उसने आपबीती बताई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर रिश्ते के चाचा के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। इंद्रगढ़ पुलिस ने पीड़िता का बूंदी जिला अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आरटीआई में पूछा जेल में सलमान से मिलने कौन-कौन पहुंचा, जेल डीआईजी ने उठाया चौंकाने वाला कदम

दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा
वहीं केशवरायपाटन में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार युवक को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि केशवरायपाटन निवासी शकील अहमद ने तीन माह पहले गामछ के माल में युवती से दुष्कर्म किया था। ऐसे में आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

जयपुर के इन सिंगर्स को सोशल मीडिया ने दिलाया बड़ा मुकाम, रातोंरात दुनियाभर में हुए फेमस

अवैध संबंधों के चलते पति को जैसलमेर ले जाकर पत्नी व ननदोई ने कर दी हत्या, शव दफनाया



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.