Breaking News
recent

बायतु विधायक कैलाश चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

भीनमाल. रामसीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुड़तरासिली में बस कंडक्टर व खलासी से 15 साल पूर्व मारपीट के मामले में बाड़मेर जिले के बायतु विधायक कैलाश चौधरी के विरुद्ध अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रसंज्ञान लेते हुए विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। विधायक न्यायालय द्वारा जारी की गई पूर्व गिरफ्तारी वारंट में भी उपस्थित नहीं हुए थे।
अब न्यायालय ने आगामी 18 जून तक गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जानकारी के अनुसार मांगीलाल पुत्र रेखाराम ब्राह्मण निवासी नोरवाडा हाल पालीवाल ट्रेवल्स जालोर ने मोदरा पुलिस थाने में वर्ष 2004 में रिपोर्ट पेश कर बताया था कि उसकी पालीवाल ट्रेवल्स नाम की ट्रेवल्स एजेंसी है तथा उसकी बस बालोतरा से अहमदाबाद लिए रोजाना संचालित होती है। 25 फरवरी 2004 को रोजाना की तरह बस बालोतरा से अहमदाबाद के लिए रवाना होकर मुड़तरासिली गांव पहुंची थी। इस दौरान शाम 7.30 बजे बालोतरा निवासी कैलाश पुत्र तगाराम चौधरी व एक अन्य ने उसकी बस को रुकवाकर कंडक्टर प्रमोद पालीवाल व खलासी चंदनसिंह पुरोहित के साथ मारपीट कर चोटें पहुंचाई।
इसके बाद उसने मोदरा पुलिस थाना में इस संबंध में मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। मामले में न्यायालय ने 31 अक्टूबर 2016 को प्रसंज्ञान लिया था।
पूर्व में भी जारी हो चुका है गिरफ्तारी वारंट
बायतु विधायक कैलाश चौधरी के विरुद्ध पूर्व में भी इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है मगर पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार नहीं किया है। इधर इस मामले में अब तक विधायक ने भीनमाल पहुंचकर न्यायालय में पेश उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई। अब आगामी 18 जून तक न्यायालय में उपस्थित रहने के लिए न्यायालय ने प्रसंज्ञान लेते हुए विधायक के खिलाफ पुलिस को गिरफ्तारी वारंट थमाया है। विधायक चौधरी की बाड़मेर पुलिस ने बालोतरा थाने में हिस्ट्रीशीट भी खोल रखी थी। विधायक चौधरी पर लगभग 14 मामले दर्ज है।

मारपीट के मामले दर्ज
आहोर. पुलिस थाना में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के चरली गांव में कुछ जनों द्वारा मारपीट की वारदात को लेकर दो मामले दर्ज किए गए। चरली निवासी शांतिदेवी पत्नी करताराम मीणा ने मामला दर्ज करवाया कि गांव के बलवंतसिंह, नरेन्द्रसिंह, तखतसिंह, महिपालसिंह राजपूत ने गत २० मई को उसके जेठ के पुत्र लुम्बाराम मीणा के साथ मारपीट की थी। जिस पर लुम्बाराम मीणा ने उनके खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था। इसको लेकर ये लोग उसके पुत्र भगवानाराम, अमित, राजेन्द्रकुमार को तंग व परेशान कर रहे है। ये लोग एकराय होकर शाम को उसके आवासीय परिसर में आए तथा उसके साथ गाली गलौच व जाति ***** अपशब्दों से अपमानित किया। उन्होंने जाते वक्त उसके परिवार को धमकी भी दी। इसी तरह पोकरराम पुत्र जीवाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि गांव के महिपालसिंह पुत्र पूरणसिंह, मादड़ी निवासी हुकमसिंह राजपूत वगैरह ने उसके पुत्र अशोक कुमार पर जानलेवा हमला किया। मारपीट की वजह से उसके पुत्र को गंभीर चोटे आई। गत ३१ मई को महिपालसिंह व लक्ष्मणसिंह ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की थी। जिस पर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिससे नाराज होकर महिपालसिंह ने हुकमसिंह तथा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसके पुत्र के साथ फिर से मारपीट की।


रामकुमार ने एएसपी का पदभार संभाला
जालोर.जालोर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर राम कुमार कुशवाहा ने शनिवार को पदभार संभाला इससे पूर्व एसपी लक्ष्मण दास का ट्रांसफर हो गया था पदभार ग्रहण करने के बाद में एएसपी ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल रखने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जालौर में जो ग्रेनाइट इकाइयां है, उनमें कार्यरत मजदूरों का वेरिफिकेशन करना अनिवार्य है इसके लिए उद्यमियों के सहयोग से इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.