छोटीसादड़ी निकटवर्ती कारुण्डा के पाटीदार समाज धर्मशाला में वॉलीबॉल प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हुई।मुख्य अतिथि पुलिस उप निरीक्षक नरेन्द्र पाटीदार, हाई कोर्ट इंदौर की अधिवक्ता संगीता पाटीदार थे। समारोह की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष ताराचंद पाटीदार ने की। संगीता ने कहा कि युवाओ के साथ-साथ युवतियों व महिलाओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रों में एक मुकाम हासिल करें और आगे आएं। पुलिस उप निरीक्षक नरेन्द्र पाटीदार ने कहा कि खेल समाज में आगामी पीढी को मिलने का एक माध्यम देता है। समाज के बच्चे उच्च शिक्षा में अपना स्थान बनाकर अपना तथा समाज का नाम रोशन कर देश सेवा में अपना योगदान दें। विशिष्ट अतिथि के रुप में रामरतन पाटीदार डिवीजनल मैनेजर एलआईसी उदयपुर, पाटीदार समाज जिला सचिव कारुलाल पाटीदार, महेश पाटीदार जिला उपाध्यक्ष पाटीदार समाज प्रतापगढ़ थे।
पाटीदार समाज के 11वें वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन में कारूण्डा युवा संगठन के पदाधिकारीयों द्वारा प्रतियोगिता में राजस्थान, मध्यप्रदेश से आई 40 टीमों के 500 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
अतिथियों का स्वागत चांदमल पाटीदार ने किया। सरदार पटेल युवा संगठन के अध्यक्ष जानकीलाल तथा सचिव दीपक पाटीदार द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। संचालन सुरेशचंद्र पाटीदार ने किया। यह जानकारी कारूण्डा युवा संगठन मीडिया प्रभारी पृथ्वीराज पाटीदार ने दी।
इस मौके पर अतितिथियों ने अध्यापिका पद पर चयन होने पर जशोदा पाटीदार तथा पाटीदार समाज में विविध प्रतिभाओं का जिन्होंने हाल ही में 12वीं बोर्ड में 8 5 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने पर सम्मान किया गया।
=====================================================
दसवीं बोर्डपरिणाम में राज्य में 33 वें स्थान पर रहा प्रतापगढ़
69.89 प्रतिशत रहा जिले का परिणाम
प्रतापगढ़. प्रतापगढ़ जिला का परिणाम बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष सबसे खराब रहा है। राज्य स्तर पर बारहवीं कक्षा के सभी संकाय व सोमवार को जारी दसवीं बोर्ड के परिणाम में हालात बेकार रहे हैं।
दसवीं बोर्ड में प्रतापगढ़ जिले ने 69.86 प्रतिशत परिणाम के साथ राज्य में सबसे अंतिम 33 वें स्थान पर जगह बनाईहै।
जिले के इन परिणामों को लेकर जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हेमेन्द्र उपाध्याय कहते हैं कि इन सभी परिणामों के कारणों को जाना जाएगा। साथ ही जिले के एक-एक स्कूल की समीक्षा की जाएगी।
-------------
दसवीं का पिछले सात सालों का परिणाम
वर्ष -प्रतिशत
2010-11- 51.27
2011-12- 45.93
2012-13- 42.01
2013-14- 48.69
2014-15- 68.09
2015-16 63.54
2016-17 68.32
...............................................
इतने विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
प्रथम श्रेणी-1634
द्वितीय श्रेणी-3972
तृतीय श्रेणी-2257
कुल-7864
..................................
गत वर्षसे बढा परिणाम
जिले के दसवीं बोर्ड के परिणाम की तुलना पिछले वर्षों से की जाए तो बेहतर ही कहा जा सकता है। पिछले सात वर्षों में प्रतापगढ़ का परिणाम बेहतर ही रहा है। जिले में अब तक का सर्वश्रेष्ठ परिणाम गत वर्ष 68.32 प्रतिशत रहा था, जो इस वर्ष 69.86 प्रतिशत है। यानी 1. 54 प्रतिशत अधिक ही रहा है।
राज्य में स्थिति खराब
जिले में बारहवीं व दसवीं बोर्ड के परिणम में राज्य स्तर पर जिले की स्थिति खराब ही रही है। बारहवीं बोर्ड के तीनों संकायों में जहां 31 व 32 वां स्थान रहा है, वहीं दसवीं बोर्ड में तो यह 33 वें स्थान पर पहुंच गया है।
---------
बॉक्स में ...
बारहवीं बोर्ड में इस प्रकार रहा इस वर्ष प्रतापगढ़ का परिणाम
संकाय प्रतिशत राज्य में स्थान
वाणिज्य 81.87 32
विज्ञान 75.65 32
कला 86.16 31
-----------------------------------





No comments:
Post a Comment