Breaking News
recent

तेज धमाके की आवाज के साथ जलता हुआ गिरा नीचे, करंट से युवक की हुई दर्दनाक मौत

श्रीमाधोपुर. कस्बे में सीकर बाजार दिगम्बरा आश्रम के पास पोल पर काम करते समय करंट लगने से विद्युत निगम के ठेकेदार का कर्मचारी नीचे गिर गया, जिसे गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर किया गया। लोगों के अनुसार ढाणी डेरावाली निवासी बिरजू सिंह सामोता पोल पर काम कर रहा था वहीं दो कर्मचारी आरिफ व राजेन्द्र भी नीचे खड़े थे। तभी तारों में करंट आने से तेज धमाके की आवाज के साथ बिरजू सिंह जलता हुआ नीचे गिर गया। आरिफ व राजेन्द्र ने लोगों की मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। शाम को जयपुर में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।


लोगों ने लगाए आरोप
लोगों का कहना है कि मुख्य बाजार में लोहे का पोल है। उसी पोल के ऊपर 11 हजार की लाइन है व नीचे एलटी लाइन लगी है। कर्मचारी शट डाउन लेकर पोल पर चढ़ा व काम करने लगा। कुछ ही देर बाद तेज धमाका हुआ व बिरजू जलता हुआ नीचे आ गिरा। 11 हजार की लाइन का इंसुलेटर (चीडी) भी टूट कर नीचे आ गिरी। करंट इतना तेज था कि वो नीचे गिरा जब तक उसमें आग की लपटे उठ रही थी।

 

लोगों ने काम करते समय लाइन चालू करने का आरोप लगाया है। वहीं लोगों का आरोप है कि बार बार फोन करने पर विद्युत विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी ने फोन उठाना भी मुनासिब नही समझा। साथ वाले कर्मचारियों से फोन करने को कहा तो बोले की आज शनिवार है। ऐसे में कौन जिम्मेदार होगाï?

 

वहीं अस्पताल लाने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचने पर लोगो ने आक्रोश जताया। सूचना पर पहुंचे लेखाकार सचिन गोयल ने दो कर्मचारियो को पैसे देकर घायल युवक को जयपुर भेजा। सहायक अभिंयता अश्विनी कुमार मीणा से बात करने पर कारणों की जांच करने की बात कही।

 

 

ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से अफरा तफरी

हाईटेंसन लाइन का तार एलटी लाइन पर गिरने से हुआ हादसा
खाटूश्यामजी. रींगस रोड पर स्थित गुरुकुल कॉलेज के पीछे शनिवार सुबह बंसी यादव के घर के पास से गुजर रहे हाईटेंशन का तार एलटी लाइन पर गिर जाने से वहां लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची श्री श्याम मंदिर कमेटी की फायर बिग्रेड कर्मी हरी सिंह और सहायक ने आग पर काबू पाया। लोगों ने रींगस बिजली निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन किया। फोन करने के एक घंटे बाद लाइनमैन पहुँचा। खाटू और रींगस पुलिस को लोगों ने बताया कि उनके खेत में एलटी लाइन के ऊपर से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। वहीं पोल भी जर्जर हैं। अधिकारियों को भी कई बार अवगत करवाया। ग्रामीणों में बिजली कर्मचारियों पर पैसा लेने का आरोप भी लगाया।


करंट से कर्मी झुलसा
लक्ष्मणगढ़. लक्ष्मणगढ़-सालासर मार्ग पर जाजोद गांव के पास स्थित मदीना स्टोन कटर में शनिवार शाम को अचानक 11केवी का करंट दौडऩे तथा सीटीपीटी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से वहां रखी सभी मशीनें तथा अन्य सामान जल गया। इस दौरान वहां काम कर रहा डीडवाना निवासी कर्मचारी शाहरुख करंट से गम्भीर घायल हो गया। शाहरुख को उपचार के लिए लक्ष्मणगढ़ ले जाया गया जहां से उसे सीकर रैफर कर दिया गया। क्षेत्र में गत तीन दिनों में यह दूसरा विद्युत हादसा है। इससे पहले बुधवार को आलमास गांव में हुए दो सगी बहनों की मौत हो गई थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.