Breaking News
recent

शहरवासियों को जाम से मिलेगी मुक्ति, व्यापार के लिए होगा स्थाई ठिकाना

 

झुंझुनूं. गली-मोहल्लों में बेतरतीब तरीके से खड़े रहने वाले रेहड़ी-ठेले वालों के कारण लगने वाले जाम से शहरवासियों को मुक्ति मिलेगी। नगरपरिषद की ओर से शहर में अलग-अलग जगहों पर वेंडिंग जोन बनाए गए हैं। मंगलवार को नगरपरिषद में कार्यक्रम का आयोजन कर चिन्हित 945 में से सौ स्ट्रीट वेंडरों को लाइसेंस वितरित किए गए। सभापति सुदेश अहलावत ने दावा किया कि प्रदेश में झुंझुनूं ऐसा पहला जिला है, जहां पर लाइसेंस देने का काम किया गया है। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट वेंडरों को शहर के अलग-अलग स्थानों पर व्यापार के लिए गुमटियां आवंटित की जाएगी। जरूरत की चीजें एक ही जगह मिलने से शहरवासियों को फायदा होगा। सभापति अहलावत ने बताया कि लाइसेंस कार्ड में स्ट्रीट वेंडर के बारे में पूरी जानकारी होगी।कार्ड को श्रम विभाग से लिंक किया जाएगा, जिससे श्रमिक विभाग में चलने वाली योजनाओं का लाभ मिलेगा।

 

बिजली बंद रहेगी
बुहाना. रख रखाव कार्य के चलते सतनाली रोड़ पर बुधवार को सवेरे 6 बजे से चार घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली बंद लाइन शिफ्ंिटग के कारण की जाएगी। यह जानकारी निगम के कनिष्ठ अभियंता सावन कुमार ने दी। गुढ़ागौडज़ी. कस्बे के 132 केवी जीएसएस से जुड़े गांवों में बुधवार को चार घन्टे बिजली बंद रहेगी। एईएन मनफूलसिंह ने बताया कि रख-रखाव व मरम्मत के कार्य करने को लेकर सुबह 7 से चार घंटे बिजली बंद रहेगी।

 

दो दिन में 13 शिविर
झुंझुनूं. राजस्व लोक अदालत : न्याय आपके द्वार अभियान जिले में 20 जून को मलसीसर उपखण्ड की अलसीसर, सूरजगढ़ की डालमियां की ढाणी, खेतडी की कालोटा, बुहाना की ढाढोत खुर्द तथा नवलगढ़ की ढाणियां नवलगढ़ ग्राम पंचायत में शिविर आयेाजित होंगे। जिला कलक्टर दिनेश कुमार यादव ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि इसी प्रकार 21 जून को झुंझुनू उपखण्ड की भडोन्दा कलां, मलसीसर की टमकोर, सूरजगढ़ की अगवाना खुर्द, खेतडी की डाडा फतेहपुरा, बुहाना की गुजरवास, नवलगढ़ की टोंकछिलरी एवं उदयपुरवाटी की टोडी ग्राम पंचायत में भी शिविर आयेाजित किये जायेंगे। चिड़ावा उपखण्ड का शिविर चिड़ावा अटल सेवा केन्द्र में होगा।

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.