Breaking News
recent

ई-मित्र पर रहेगी प्रशासन की नजर, नही वसूल पाएगें मनमानी राशि... केन्द्रो पर चस्पा होगी रेट लिस्ट...

बूंदी. महाविद्यालय ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत ई-मित्र पर वसूली जाने वाली मनमानी फीस को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन से ई-मित्र संचालको पर पैनी निगाह रखने के साथ ई-मित्र केन्द्रो पर रेट लिस्ट चस्पा करने की मांग की है, ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न उठानी पड़े।

 

Read More: @49. बरसा गर्मी का कहर, त्राहि माम् त्राहि माम् करने लगे लोग...Tourist city में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड

 

गौरतलब है कि आवेदन प्रक्रिया की सहूलियत को देखते हुए ऑनलाइन सिस्टम के तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइल प्रवेश करना होता है ऐसे में विद्यार्थी ई-मित्र का सहारा लेते है लेकिन वहां पर ई मित्र संचालक निधार्रित राशि से ज्यादा वसूल कर चांदी काटते है।

 

Read More: हीट वेव की चेतावनी, पारा पहुंचा 50 पार...मौसम विभाग अभी भी 48 पर अटका..नगर परिषद ने सडक़ो-चौराहो पर करवाया छिडक़ाव...


शहर में कई ई-मित्र पर तो आवेदन भरने के लिए तीस से चालीस रुपए अधिक लिए जाते हैं। वैसे तो ई-मित्र पर विभिन्न सेवाओं के लिए निर्धारित राशि की गई है पर कुछ ई-मित्र संचालक नियमों की पालना नहीं करते हुए अधिक राशि वसूलते है, ऐसे मामलो को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने इस बार जिला प्रशासन से सभी ई-मित्र केन्द्रो पर रेट लिस्ट लगाने की मांग की है।

 

Read More: यह आखिरी इम्तिहान नहीं... परीक्षा परिणामों में न हो हताश, बेहतर करने के अभी और है मौके...

 

प्रवेश को लेकर कॉलेज प्रसाशन ने पूरी तैयारी कर ली गई है इसके लिए एक कमेटी गठित की गई है जो ऑनलाइन प्रवेश की पूरी मॉनिटरिंग करेगी

Read More: इफ्तार से पहले आखिर क्यों करते है इस फल का सेवन... क्या है इसकी पौराणिक और वैज्ञानिक मान्यता जानने के लिए पढि़ए यह खबर...

 

6 जून से होने वाली प्रवेश प्रकिया को देखते हुए जिला कलक्टर से जिले के सभी ई-मित्र केन्द्रों पर ऑनलाइन आवेदन को लेकर रेट लिस्ट चस्पा करने की मांग की है। पिछले साल विद्यार्थियों की शिकायत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.