सिकंदरा.
बावनपाड़ा गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बावनपाड़ा ने सिकंदरा को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। समापन समारोह में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मुथरेश कसाना ने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर नरसी गुर्जर, देशराज, हिम्मतङ्क्षसह, राजेन्द्र कसाना, सुरेन्द्र चेची, लोकेश कसाना, राजाराम, राहुल, लाखन सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।
खेलों से मानसिक विकास-शर्मा
बसवा . कस्बे के पास जूनवालों की ढाणी व झुपडीन में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि इंजीनीयर वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस मौके पर नादान मीणा, रामफूल भोपा, बनेसिंह सैंथल, महेश सैनी, विजय मीणा, रिंकू मीणा, लालजी मीणा आदि मौजूद थे
बांदीकुई. जय भौमिया क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन इंजीनीयर वेदप्रकाश शर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। हारने वाली टीम निराश नहीं होकर कमियों में सुधार कर जीत के लिए प्रयास करें। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामफूल मीणा, बन्नेसिंह सैंथल, नादानसिंह मीणा, महेशचंद सैनी, संयोजक विजय मीणा, रिंकू मीणा, लालजी मीणा, छोटेलाल मीणा एवं सुखराम थे। प्रतियोगिता में डेढ़ दर्जन से अधिक टीमों ने पंजीयन कराया है। (नि.सं.)
कुण्डल टीम ने जमाया ट्र्ॉफी पर कब्जा
अरनिया-गुढ़लिया. बजरंग क्रिकेट क्लब अरनिया के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन गुरुवार शाम हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि उपसरपंच प्रेमकुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि चैनसिंह, नाथूसिंह, विश्राम बैंसला एवं वैद्य सुरेशचंद शर्मा थे। विकास शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबल कुण्डल व अरनिया के बीच हुआ। इसमें कुण्डल विजेता रही। मैन ऑफ दी मैच सुनील उपाध्याय कुण्डल रहा। इस दौरान विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
लालसोट. गोल गांव में शुक्रवार को ढोबवाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच संघ अध्यक्ष हरकेश मटलाना ने कहा कि खेलों से भाईचारा बढ़ता है। प्रतियोगिता में सोनन्दा ग्राम की टीम प्रथम व नगरियावास ग्राम की टीम द्वितीय रही। कार्यक्रम में सुरेश मीना, रामखिलाडी मीना, जगराम, फैलीराम, मोतीलाल, सीताराम, राजकुमार आदि थे।(नि.सं.)





No comments:
Post a Comment