Breaking News
recent

ट्रक नहीं रोकने पर नकाबपोश बदमाशों ने मारी चालक को गोली

धौलपुर। धौलपुर- राजाखेड़ा मार्ग पर आम का पुरा के पास शुक्रवार- शनिवार की रात करीब सवा बजे ट्रक नहीं रोकने पर बदमाशों ने चालक को गोली मारकर घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार मेसर खान (27) पुत्र इमताफ निवासी गांव डुडई जिला रामपुर उप्र ट्रक में फरूखाबाद से भूसा भरकर धौलपुर ला रहा था। राजाखेड़ा- धौलपुर मार्ग पर शुक्रवार- शनिवार रात करीब सवा बजे आम का पुरा के पास बीच सड़क पर पत्थर रखे दिखे, जिस पर चालक ने ट्रक रोका।

इसी दौरान रोड से 6-7 नकाबपोश बदमाश आते दिखाई दिए। इस पर चालक ने ट्रक को पत्थरों के ऊपर से निकाला। आगे के पहिए ही पत्थरों से निकल पाए थे, तब तक बदमाशों ने 2 गोली सीधी मारी, जिसमें से एक गोली चालक की जांघ में लगी। लेकिन उसने ट्रक नहीं रोका व तेज गति से मौके से ट्रक लेकर भाग आया। करीब 4 किमी आगे राजाखेड़ा थाने की पुलिस की गाड़ी गश्त में मिली, जिसे चालक ने पूरी घटना बताई।

वृद्धा पर हमले के आरोप में बहू गिरफ्तार, प्रेमी के साथ मिलकर बनाई थी योजना

इस पर पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए राजाखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने डॉ. मंगलसिंह सामान्य चिकित्सालय रैफर कर दिया। पीडि़त पक्ष की ओर से घटना को लेकर राजाखेड़ा थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।

लूट के इरादे से आए थे बदमाश
घायल चालक ने बताया कि बदमाश लूट के इरादे से आए थे। उन्होंने सड़क पर पत्थर रखकर रास्ता बंद कर रखा था और पास में ही छिप गए थे। यदि हम पत्थर हटाने ट्रक से नीचे उतरते तो वे हमला कर लूटपाट करते। पत्थर हटाने के लिए परिचालक को नीचे उतारने वाला ही था, तभी नकाबपोश बदमाश आते हुए दिख गए, जिनके हाथों में डण्डे भी थे। इस पर ट्रक को भगाना ही उचित समझा। लेकिन उन्होंने गोली मार दी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.