लालसोट.
उपखण्ड के सवांसा गांव में अंंजनी गौशाला परिसर में गुरुवार को गौ सेवक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अनुराग सेवा संस्थान की ओर से आयोजित इस समारोह में क्षेत्र में सक्रिय गौ सेवकों का सम्मान किया गया।
समारोह में संत अवधेशदास ने कहा कि गाय के बिना हमारे जीवन की कल्पना ही बेमानी है। हम सबको गौवंश संरक्षण के लिए आगे आना होगा।
मुख्य वक्ता राजस्थान संस्कृत विद्यालय के पूर्व उप कुलपति डॉ. विनोद शास्त्री ने कहा कि गौ की सेवा परमात्मा की सेवा के समान है।हमारी प्राचीन परंपरा के अनुसार घर- घर में गाय हुआ करती थी जिससे परिवार का वातावरण सौहार्दपूर्ण रहता था।
राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य विनोदबिहारी शर्मा ने कहा कि गौ माता के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। गाय ही एकमात्र ऐसा जीव है जिसकी गोबर-गोमूत्र दोनों ही पवित्र माने गए हैं। जिला उद्योग केंद्र के उप निदेशक भगवानसहाय वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में गौवंश को बचाने में सब लोगों को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए।
गौशाला के सचिव सुरेशचंद शर्मा ने गौशाला व अनुराग सेवा संस्थान के सचिव श्यामसुंदर शर्मा ने संस्थान की गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर नंदिनी गौशाला इंदावा के अरविंद आर्य, निजामपुरा गौशाला के रामप्रसाद गुप्ता एवं रामजीलाल मीणा, हरिनारायण शर्मा वैद्य शंभू दयाल शर्मा, सरपंच जगदीश मीणा, महेश जांगिड़, जगदीश शर्मा,ब्रह्मानंद जांगिड़, दिनेश चंद्र, बलदेव मीणा, पशुधन सहायक विष्णु बैरवा समेत अन्य गौ सेवकों का सम्मान किया गया। समारोह के दौरान नंदनी गौ शाला परिसर में पौधारोपण कर परिण्डे भी लगाए गए। कैलाश तिवाड़ी, पंचायत समिति सदस्य चिरंजीलाल त्रिवेदी, पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश मिश्र, अशोक उपाध्याय, सियाराम शर्मा, पप्पू लाल शर्मा, सियाराम शर्मा, राजेंद्र पुरोहित, गिरीराज सेडूलाई, राजेंद डोब, रघु मिश्रा, अवधेश जैमनी, लक्ष्मीनारायण पुरोहित, वेदप्रकाश शर्मा, अनुराग तिवाड़ी, संतोष टोरड़ी, लक्ष्मीनारायण भारद्वाज, सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे।(नि.प्र.)
प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां
बडिय़ाल कलां. ग्राम नंदेरा स्थित उदया गोरधन की ढाणी में 13 जून से होने वाले प्राण प्रतिष्टा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। जहां कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन को लेकर ग्रामीणों ने गुरुवार को बांदीकुई स्थित गणेश मंदिर पहुंचकर गणेश जी महाराज की पूजा-अर्चना कर आमंत्रण दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ढाणी में स्थित मंदिर में 15 जून को शिव परिवार, हनुमान जी एवं चौथ माता की प्राण प्रतिष्ठा एवं प्रतिमा स्थापना समारोह आयोजित होगा। इसी कड़ी में 13 जून को कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 14 जून को चाक,भात एवं 15 जून को प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद संत प्रवचन होंगे। शाम को 6 बजे से हरिकीर्तन दंगल होगा। इसी प्रकार 16 जून को सहस्त्र घट, हवन पूजन एवं दोपहर को प्रसादी वितरण एवं शाम को पद दंगल का समापन होगा।





No comments:
Post a Comment