दिलीप दवे
बाड़मेर.़ उपखण्ड मुख्यालय शिव में तीन राष्ट्रीयकृत बैंकों के एटीएम हैं, लेकिन ये मात्र शो-पीस ही नजर आते हैं, क्योंकि इसमें रुपए नहीं डाले जा रहे हैं। एेसे में एटीएम कार्ड धारक बैंकों में लाइन लगा कर रुपए निकालने को मजबूर हैं। अवकाश के दिनों में रुपए की जरूरत होने पर उधारी के भरोसे या फिर बाड़मेर आना होता है। शिव में एसबीआइ, बैंक ऑफ बड़ौदा सहित तीन राष्ट्रीयकृत बैंकों की शाखाएं हैं। यहां तीनों के एटीएम भी हैं पर जरूरत होने पर जब भी यहां ग्राहक पहुंचता है तो प्राय: खाली ही मिलते हैं।
छुट्टी के दिन सर्वाधिक दिक्कत
बैंक अवकाश होने पर दिक्कत ज्यादा बढ़ जाती है क्योंकि बैंक बंद होता है और एटीएम खाली मिलते हैं। एेसे में या तो किसी से उधार लेकर काम चलाना होता है या फिर ज्यादा जरूरत होने पर बाड़मेर आकर एटीएम से रुपए निकलाने पड़ते हैं।
अमूमन नहीं होता कैश
- शिव के विभिन्न एटीएम में अमूमन कैश नहीं होता है। यह समस्या लम्बे समय से है, लेकिन बैंक प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहा है। लोग परेशान हंै। जब कैश नहीं डाल रहे तो एटीएम लगाने से क्या फायदा।
- गेमरसिंह कोटड़ा
समस्या तो है
यह समस्या शिव में अमूमन रहती है। इसका समाधन जरूरी है। बैंक प्रबंधन इस पर ध्यान देें, तभी आमजन को इसका फायदा मिलेगा।
- ओमदान चारण, निवासी गूंगा
कर्मचारियों को दिक्कत
एटीएम में कैश नहीं होने से सरकारी कार्मिकों, पेंशनर्स को ज्यादा परेशानी होती है। एटीएम में राशि नहीं होने से कई बार चक्कर काटने पड़ते हैं।
- देवीसिंह राठौड़ भिंयाड़, शिक्षक नेता
जरूरी है एटीएम सुविधा- कस्बे में एटीएम सुविधा जरूरी है। क्योंकि छोटे-मोटे काम के लिए लोगों को छोटी रकम की जरूरत होती है। एेसे में लाइन में लग कर बैंक से रुपए निकालने के बजाय वे एटीएम की ओर रुख करते हैं। यहां सुविधा नहीं होने से उन्हें दिक्कत होती है।- दिनेश कुमार, शिव
समाधान करवाया जाएगा
शिव में एटीएम खाली रहने की समस्या है तो पता करवाता हूं। समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विजय बोहरा, लीड बैंक अधिकारी बाड़मेर





No comments:
Post a Comment