Breaking News
recent

महिला के नसबंदी ऑपरेशन के बाद डॉक्टर की सच्चाई जिसे भी पता चली उसी का खौल उठा खून

नीमकाथाना.

राजस्थान के सीकर जिले में एक महिला की मौत के बाद परिजनों को गुस्सा फूट पड़ा। परिजन चिकित्सक पर महिला के नसबंदी ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे और शव उठाने से इनकार कर दिया। शनिवार अपराह्न तक परिजनों से प्रशासन महिला का शव उठाने के लिए समझाइश करने में लगा हुआ था।

मामले के अनुसार नीमकाथाना इलाके के गांव हीरावाली निवासी सुमन देवी को परिजन शुक्रवार को खेतड़ी रोड स्थित शर्मा अस्पताल में लेकर आए। यहां पर दोपहर को उसका नसबंदी ऑपरेशन किया गया और उसके उसे अस्पताल से घर भेज दिया। घर ले जाने के बाद भी सुमन को होश नहीं आया तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और वे उसे तुरंत वापस शर्मा अस्पताल लेकर आए। रास्ते में ही उसकी मौत हेा गई। इस पर परिजनों को गुस्सा बढ़ गया और वे अस्पताल के चिकित्सक पर नसबंदी के ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

इस बीच सूचना नीमकाथाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सुमन का शव नीमकाथाना के कपिल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। रातभर शव यहीं पर रहा। दूसरे दिन शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया, मगर परिजन लापरवाह चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शव लेने से इनकार कर दिया। सुमन के तीन बच्चे हैं। उधर, कोतवाली पुलिस ने उसके परिजनों की रिपोर्ट पर चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.