सैंथल. कस्बे में महादेवजी के मेले के अवसर पर भजन संध्या हुई। सरपंच विसना सैनी ने महादेवजी के दीप जलाकर शुरुआत की। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। शनिवार सुबह ध्वज पदयात्रा निकाली गई। मंदिर में महादेवजी का पूजन किया व फूल बंगला झांकी सजाई गई। यह मेला 20 जून तक चलेगा। 17 व 18 जून की रात को बाहर के कलाकरों की ओर से कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
बडिय़ाल कलां. ग्राम नीचला रलावता स्थित वीर बालाजी आश्रम में शनिवार से सात दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सन्त कमलदास व रामकथाचार्य पंडित नरेन्द्र गौड़ के सान्निध्य में शुरू हुआ। शोभायात्रा में जनसमूह उमड़ पड़ा। यात्रा में आगे महिलाएं सिर पर मंगल कलश रख भजन गाती हुई चल रही थी। वीर बालाजी आश्रम से रवाना होकर यात्रा छेलीवाला ढाणी, मुख्य गांव निचला रलावता, नायला ढाणी, खटाना ढाणी, मुख्य गांव उपरला रलावता, बैरवा बास होते हुए गुजरी। कई सजीव झांकियां सजाई गई।
मंगल कलश यात्रा का कई जगह स्वागत हुआ। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमेरसिंह रलावता, कैलाश चन्द्र, रामजीलाल मेम्बर, प्यारसिंह भगत, हरिसिंह, हरेत राम, गोपाल सिंह, भगवान सहाय, जीतू रॉय, मुंशीराम, शिवकुमार, महेन्द्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
रामायण पाठ सम्पन्न
दौसा. पीलू वाले बालाजी के स्थान पर अधिकमास में चल रहे रामायण पाठ का समापन हवन-पूर्णाहुति के साथ हुआ। इस दौरान बालाजी की आकर्षक झांकी भी सजाई गई। अध्यक्ष कजोड़ सैनी ने बताया कि हवन यज्ञ में 31 जोड़ों ने पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई।
नौकुण्डीय महायज्ञ में दी आहुतियां
दौसा. गायत्री परिवार की ओर से नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। एडीएम राजवीरसिंह चौधरी, एसडीओ संतोष गोयल, डॉ. गोरधनलाल शर्मा ने दीप जलाकर किया। शान्तिकुंज के गिरधरगोपाल आसोपा एवं विजेन्द्र शर्मा ने संस्था के बारे में जानकारी दी। शाम को दीपयज्ञ के दौरान जगमगाते दीपकों से वातावरण प्रकाशमान हो गया। इस मौके पर रमेशचन्द लाटा, विजय गौतम, हृदेश सोनी आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment